Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

विनेश फोगाट को ‘सुप्रीम’ राहत : एशियन गेम्स चयन ट्रायल्स में ले सकेंगी हिस्सा, WFI  को लगा झटका

भारतीय रेसलर  विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। शीर्ष कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला बरकरार रखते हुए रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) की याचिका को खारिज कर दिया। अब विनेश 30-31 मई को होने वाले एशियन गेम्स 2026 के चयन ट्रायल्स में हिस्सा ले सकेंगी।
एशियन गेम्स चयन ट्रायल्स में ले सकेंगी हिस्सा, WFI  को लगा झटका
विनेश फोगाट फाइल फोटो

नई दिल्ली। भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 2026 एशियन गेम्स के चयन ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति दे दी। यह ट्रायल्स 30 और 31 मई को आयोजित किए जाएंगे। कोर्ट के इस फैसले के बाद खेल जगत में चर्चा तेज हो गई है और अब सभी की नजरें आगामी ट्रायल्स पर टिकी हैं।

हाईकोर्ट के फैसले को मिली अंतरिम मंजूरी 

जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने यह आदेश भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की उस याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया, जिसमें दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने पहले ही विनेश फोगाट को ट्रायल्स में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल हाईकोर्ट के आदेश पर रोक नहीं लगाई और विनेश को राहत जारी रखी।

ये भी पढ़ें: दिल्ली HC से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को झटका : X अकाउंट बहाल करने से इनकार, कहा- पोस्ट में कंटेंट आपत्तिजनक

कोर्ट ने कहा- विनेश का मामला अलग

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विनेश फोगाट का मामला सामान्य खिलाड़ियों से अलग है, क्योंकि उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया है। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि कोई अन्य खिलाड़ी होता तो स्थिति अलग हो सकती थी। हालांकि, अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि खेल प्रशासन में बार-बार न्यायिक हस्तक्षेप उचित नहीं माना जा सकता।

मातृत्व को नहीं बनाया जा सकता बाधा

दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि मातृत्व किसी महिला खिलाड़ी के करियर में बाधा या अयोग्यता का आधार नहीं बन सकता। इसी आधार पर कोर्ट ने WFI को निर्देश दिया था कि विनेश फोगाट को चयन ट्रायल्स में शामिल होने दिया जाए। इस फैसले को महिला खिलाड़ियों के अधिकारों और समान अवसर के नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: NTPC की मेगा परियोजना! 6 जून को गाडरवाड़ा आ सकते हैं पीएम मोदी, मध्यप्रदेश को मिल सकती है 1600 मेगावाट की सौगात

अब ट्रायल्स पर टिकी निगाहें

सुप्रीम कोर्ट ने WFI से जवाब भी मांगा है और मामले की अगली सुनवाई अगले सप्ताह होगी। फिलहाल विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति मिल चुकी है। ऐसे में 30 और 31 मई को होने वाले ट्रायल्स में एक बार फिर उनकी दावेदारी और प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी।

 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts