Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ken-Betwa Link Project : केन-बेतवा प्रोजेक्ट स्थल पर ग्रामीणों का पुलिस पर फिर हमला

छतरपुर के ढौंढन- पल्कौहां गांव में केन-बेतवा प्रोजेक्ट स्थल पर आंदोलनकारियों ने गुरुवार को फिर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस पर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। पुलिस पर हमले के मामले में 200 लोगों पर एफआईआर की गई है।
केन-बेतवा प्रोजेक्ट स्थल पर ग्रामीणों का पुलिस पर फिर हमला

छतरपुर। जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढौंढन-पल्कौहां में केन-बेतवा लिंक परियोजना स्थल पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को दूसरे दिन भी ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने जमकर पत्थर बरसाए। पुलिस को बचाव में आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस मामले में किशनगढ़ पुलिस थाने में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। 

अमित भटनागर, दिव्या अहिरवार समेत 50 नामजद

पुलिस और प्रशासनिक टीम पर हमले को लेकर अमित भटनागर, दिव्या अहिरवार, हिसाबी राजपूत सहित 50 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अब तक 1 दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। अज्ञात आरोपियों की पहचान ड्रोन व फोटो-वीडियो के माध्यम से की जा रही है। लगभग आधा दर्जन टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई हैं।

ये भी पढ़ें: Ken-Betwa Link Project : छतरपुर में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, कई वाहनों में तोड़फोड़

हत्या का प्रयास, बलवा, मारपीट की धाराएं

पुलिस ने इस घटना में हत्या के प्रयास, आपराधिक षड्यंत्र, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, बलवा, मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। ढोढन क्षेत्र में अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर पिछले कई दिनों से ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ था, जो अब हिंसक रूप ले चुका है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आगे जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू की मौत पर बवाल: परिजनों ने थाने में किया हंगामा, पति पर लगाए गंभीर आरोप

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts