Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ken-Betwa Link Project :छतरपुर में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, कई वाहनों में तोड़फोड़

केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत छतरपुर के ढोडन गांव में बुधवार को भीड़ ने प्रशासनिक अमले पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने अमले पर पथराव किया जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
छतरपुर में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, कई वाहनों में तोड़फोड़

छतरपुर। केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत ग्राम ढोडन में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को उस समय भारी विरोध का सामना करना पड़ा, जब ग्रामीणों की भीड़ अचानक उग्र हो गई। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद लोगों ने प्रशासन और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कार्रवाई कुछ समय के लिए बाधित हो गई। हालात बिगड़ते देख अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा।

/img/89/1778681042956

पथराव में कई वाहन क्षतिग्रस्त

हिंसक झड़प के दौरान एडिशनल एसपी की गाड़ी समेत पुलिस के करीब आधा दर्जन वाहनों के कांच टूट गए। अतिक्रमण हटाने में लगी जेसीबी मशीन को भी ग्रामीणों ने नुकसान पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं, हालांकि किसी गंभीर घायल की पुष्टि नहीं हुई है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर डटे रहे और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश करते रहे। फिलहाल गांव और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें: कानपुर: ड्यूटी से गायब पुलिसकर्मियों पर एक्शन, 14 सस्पेंड, 118 को नोटिस

विरोध के बीच चौंकाने वाला वीडियो

घटना के दौरान एक ऐसा वीडियो भी सामने आया, जिसने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया। जिस मकान पर कार्रवाई की जा रही थी, वहां एक युवक खुद को घायल दिखाने की कोशिश करता नजर आया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दूसरा युवक उसके शरीर पर लाल रंग डाल रहा है, ताकि यह साबित किया जा सके कि वह पुलिस कार्रवाई में घायल हुआ है। यह दृश्य कैमरे में रिकॉर्ड होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है।

उपद्रवियों की पहचान में जुटा प्रशासन

प्रशासन अब पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गया है। पथराव और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर क्षेत्र में लंबे समय से विरोध की स्थिति बनी हुई है, इसलिए प्रशासन अब आगे की कार्रवाई को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। 

ये भी पढ़ें: सिवनी : जीवन निर्वाह भत्ते के बदले चपरासी से 10 हजार की रिश्वत ले रहे विकासखंड कार्यालय का बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts