Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सरेआम गुंडागर्दी: मारपीट के वीडियो वायरलशराब दुकान के बाहर बवाल, चौराहे पर भी भिड़े युवक

इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में मारपीट के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोनों मामलों में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
शराब दुकान के बाहर बवाल, चौराहे पर भी भिड़े युवक

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में मारपीट के दो अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। दोनों घटनाओं के वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की जा रही है।

 

शराब दुकान के बाहर विवाद, फिर चल गए हाथ

वायरल हो रहे पहले वीडियो को एसबीआई नंबर-54 स्थित शराब दुकान के बाहर का बताया जा रहा है। वीडियो में ग्राहक और दुकानदार के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। विवाद बढ़ते-बढ़ते हाथापाई में बदल गया और मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ तमाशबीन बनी रही।

 

जोनल कार्यालय के सामने युवकों में भिड़ंत

दूसरा वीडियो विजय नगर चौराहे के पास नगर निगम के जोनल कार्यालय के सामने का बताया जा रहा है। फुटपाथ पर संचालित एक दुकान के नजदीक कुछ युवक आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवकों के बीच जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है, जिससे कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम सक्रिय

दोनों वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम ने मामले को संज्ञान में लिया है। पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो में नजर आ रहे व्यक्तियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts