एक्टर का बर्थडे मनाने का तरीका देख दंग रह गए फैंस, Vidyut Jammwal ने कराया न्यूड फोटोशूट, यूजर्स बोले- आपसे ये उम्मीद...

Follow on Google News
एक्टर का बर्थडे मनाने का तरीका देख दंग रह गए फैंस, Vidyut Jammwal ने कराया न्यूड फोटोशूट, यूजर्स बोले- आपसे ये उम्मीद...
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के कमांडो विद्युत जामवाल अपनी एक्टिंग, टैलेंट के अलावा, फिजिकल फिटनेस और शानदार मार्शल आर्ट कौशल के लिए भी पहचाने जाते हैं। एक्टर आज 10 दिसंबर को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दिन को और खास बनाने के लिए उन्होंने एक अनोखा बर्थडे रिचुअल शेयर करके सबको चौंका दिया है। एक्टर ने अपनी न्यूड फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसे देखकर यूजर्स उनके आगे हाथ जोड़कर फोटो को डिलीट करने की गुजारिश कर रहे हैं।

विद्युत जामवाल ने बर्थडे पर शेयर की बोल्ड तस्वीरें

विद्युत जामवाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पहाड़ों से तस्वीरों की सीरीज शेयर की है। एक्टर ने अपनी वर्क लाइफ से छुट्टी लेकर आत्म-खोज की तलाश में एकांतवास पर जाने के अपने बर्थडे रिचुअल का खुलासा किया। एक्टर पहाड़ों और जंगल के बीच शांती और पर्यावरण का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। एक्टर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "हिमालय पर्वतमाला में मेरी वापसी - "परमात्मा का निवास" 14 साल पहले शुरू हुई थी। इससे पहले कि मुझे एहसास होता, हर साल 7-10 दिन अकेले बिताना मेरे जीवन का इंटीग्रल पार्ट बन गया।

“मैं कौन हूं”- विद्युत जामवाल

कमांडो आगे लिखते हैं, “विलासिता (luxury) और प्रशंसा (adulation) के जीवन से जंगल में आकर, मुझे अपना एकांत ढूंढना और “मैं कौन नहीं हूं” को जानने के इम्पोर्टेंस को महसूस करना मुझे पसंद है, जो कि “मैं कौन हूं” (WHO AM I) को जानने का पहला स्टेप है। मैं अपने आराम एरिया से बाहर यहां सबसे अधिक आरामदायक हूं और मैं नेचर की नेचुरल फ्रिक्वेंसी में ट्यून करता हूं, और मैं खुद को सैटेलाइट डिश एंटीना के रूप में सोचता हूं- जो खुशी और प्यार के वाइब्रेशन को प्राप्त और बिखेर रही है।" एक्टर ने आगे बताया, "यहीं पर मैं वह एनर्जी पैदा करता हूं, जिसके साथ मैं खुद को घेरना चाहता हूं और घर वापस आना चाहता हूं, अपनी लाइफ में एक नए चैप्टर को महसूस करने के लिए तैयार हूं – पुनर्जन्म। मैं यह भी बताना पसंद करूंगा कि यह एकांत मन के लिए अकल्पनीय है, लेकिन अगर आप जागरुक हैं इसके लिए तो ही आप इस इमोशन का आनंद उठा पाएंगे।

'क्रैक' फिल्म की बताई रिलीजिंग डेट

एक्टर आगे अपनी अपकमिंग फिल्म 'क्रैक' के बारे में जानकारी देते हुए लिखते हैं, मैं अब अपने अगले चैप्टर - 'क्रैक' के लिए तैयार और एक्साइटेड हूं, जो 23 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बात करें फिल्म की तो इसका डायरेक्शन आदित्य दत्त द्वारा किया जा रहा है।

पोस्ट पर फैन्स के रिएक्शन्स

एक्टर द्वारा साझा की गई पोस्ट ने फैंस को हैरान कर दिया। एक यूजर ने लिखा- आपसे ये उम्मीद नहीं थी। दूसरे ने हाथ जोड़ते हुए लिखा, प्लीज सर डिलीट कर दीजिए। तो किसी ने उर्फी जावेद से कंपेयर करते हुए कमेंट किया- मेरे छोरे उर्फी से कम हैं के। इसके साथ ही कई लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी। कई यूजर्स ने तो कमेंट सेक्शन में मीम्स की बौछार कर दी। एक ने लिखा- मौए-मौए। दूसरे ने लिखा- हे प्रभू, हे जगन्नाथम, ये सब क्या हो गया।

रणवीर सिंह ने भी कराया था न्यूड फोटोशूट

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने पेपर मैगजीन के लिए जुलाई 2022 में न्यूड फोटोशूट करवाया था। जिसके बाद से ही उन्हें ट्रोल भी किया गया था। साथ ही उनके खिलाफ कई FIR भी दर्ज हुईं थी। (इनपुट- सोनाली राय) ये भी पढ़ें- पान मसाला का ऐड करना पड़ा भारी : शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन को केंद्र सरकार ने भेजा नोटिस मनोरंजन जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts