Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल के 40 इलाकों में कल बिजली कटौती, कई क्षेत्रों में पानी सप्लाई भी प्रभावित

भोपाल के करीब 40 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती रहेगी, जबकि मेट्रो प्रोजेक्ट के काम के चलते 11 और 12 मई को कई क्षेत्रों में पानी सप्लाई भी प्रभावित होगी। जानिए किन इलाकों में कब तक बिजली और पानी की दिक्कत रहेगी।
भोपाल के 40 इलाकों में कल बिजली कटौती, कई क्षेत्रों में पानी सप्लाई भी प्रभावित

भोपाल के करीब 40 इलाकों में रविवार को 2.30 घंटे से लेकर 7 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण इन क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।

इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

  • भारत नगर
  • छत्रसाल नगर
  • मालवीय नगर
  • जीवन सागर अपार्टमेंट
  • आंचल कॉम्पलेक्स और आसपास के इलाके

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक

  • गोविंदपुरा मार्केट
  • गोविंद गार्डन कॉलोनी
  • रंभानगर
  • न्यू कबाड़खाना
  • लियाकत मार्केट
  • इब्राहिमगंज
  • राजदेव कॉलोनी
  • शांति नगर
  • न्यू सिंधी कॉलोनी और आसपास के इलाके

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

  • चंबल
  • बिजली नगर कॉलोनी और आसपास के इलाके

सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

  • पुष्पा नगर
  • 80 फीट रोड
  • कम्मू का बाग
  • महामाई का बाग
  • सेमरा
  • खेजड़ा
  • भानपुर
  • कोलुआ
  • दामखेड़ा
  • खुशीपुरा
  • चांदबड़
  • विजय नगर
  • दुर्गा नगर कॉलोनी
  • बजरिया
  • बीईएस कॉलोनी
  • राजेंद्र नगर
  • करारिया
  • हरसिद्धि कैम्पस
  • द्वारका नगर
  • कृष्णा नगर और आसपास के इलाके

कई इलाकों में पानी सप्लाई भी होगी प्रभावित

भोपाल मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के तहत सोमवार को डीआई फीडरमेन लाइन शिफ्टिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते 11 और 12 मई को कई क्षेत्रों में पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी। जानकारी के मुताबिक, डीआईजी बंगला चौराहा से आरिफ नगर तक 400 एमएम व्यास की फीडरमेन लाइन शिफ्ट की जाएगी।

इन इलाकों में पानी सप्लाई पर असर

11 मई को जलप्रदाय प्रभावित रहेगा

  • जेपी नगर
  • पिंजोमल टेंक
  • काजी कैम्प
  • टीला जमालपुरा
  • आरिफ नगर
  • कांग्रेस नगर
  • ग्रीन पार्क
  • चौकसे नगर
  • 6 गलियां
  • छोटी मस्जिद के पास की गलियां
  • नारियलखेड़ा
  • निशातपुरा क्षेत्र
  • न्यू आरिफ नगर
  • रेशम केंद्र
  • रंभा नगर

इन इलाकों में अगले दिन यानी 12 मई को कम प्रेशर से पानी की सप्लाई की जाएगी।

लोगों से अपील

बिजली और पानी सप्लाई प्रभावित रहने के कारण लोगों को पहले से जरूरी तैयारी करने की सलाह दी गई है, ताकि दैनिक कामकाज में दिक्कत न हो।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts