PlayBreaking News

अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर खत्म!खिलान सिंह रघुवंशी ने 5 वोट से जीता अध्यक्ष पद

विदिशा जिला अभिभाषक संघ के वर्ष 2026-27 के चुनाव में बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। अध्यक्ष पद के चुनाव में खिलान सिंह रघुवंशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चक्रवर्ती जैन को महज 5 मतों से हराकर जीत दर्ज की। अंतिम परिणाम में खिलान सिंह रघुवंशी को 209 वोट मिले, जबकि चक्रवर्ती जैन को 204 मत प्राप्त हुए।
Follow on Google News
सचिव राज नारायण तिवारी के साथ उनके समर्थक बधाई देते हुए

विदिशा। जिला अभिभाषक संघ के वर्ष 2026-27 के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी खिलान सिंह रघुवंशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चक्रवर्ती जैन को मात्र 5 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। परिणाम घोषित होते ही न्यायालय परिसर में समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

मतगणना के दौरान अध्यक्ष पद पर शुरुआत से ही कांटे की टक्कर बनी रही।

पहले राउंड में खिलान सिंह रघुवंशी को 103 मत मिले, जबकि चक्रवर्ती जैन को 102 मत प्राप्त हुए। दूसरे राउंड में भी दोनों के बीच केवल एक मत का अंतर रहा। इस चरण में खिलान सिंह को 165 और चक्रवर्ती जैन को 164 मत मिले। अंतिम परिणाम में खिलान सिंह रघुवंशी को कुल 209 मत मिले, जबकि चक्रवर्ती जैन को 204 मत प्राप्त हुए। पूर्व अध्यक्ष एवं प्रत्याशी मदन किशोर शर्मा को 48 मत मिले। महज पांच मतों के अंतर से मिली इस जीत ने चुनाव को बेहद रोमांचक बना दिया।

अन्य पदों पर भी घोषित हुए विजेता

उपाध्यक्ष पद पर धर्मेन्द्र सिंह किरार  ने 225 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने प्रेम नारायण शर्मा 145 मत और जीवन सिंह सेन 84 मत को पराजित किया। सचिव पद पर राज नारायण तिवारी ने 254 मत प्राप्त कर विजय हासिल की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रविन्द्र रघुवंशी को 210 मत मिले। सह-सचिव पद पर उमेश कुमार विश्वकर्मा ने 340 मत हासिल कर एकतरफा जीत दर्ज की। उनके मुकाबले में रहमत अली को 111 मत मिले।

वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के चार पदों पर

दिनेश पाल सिंह चंदेल 276 मत,  प्रदीप कुमार पांचाल 266 मत, नितीश कुमार भल्ला 238 मत तथा विमल प्रकाश तारण 236 मत से विजयी घोषित किए गए। वहीं इस पद के प्रत्याशी सुभािषनी बोहत को 190 मत प्राप्त हुए। चुनाव परिणामों के बाद न्यायालय परिसर में पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी और संघ के नए नेतृत्व से अधिवक्ताओं के हित में प्रभावी कार्य करने की अपेक्षा जताई।

कनिष्ठ कार्यकरिणी सदस्य के लिए दो पद हैं इनमें से भूपेश मीना को 213, मनोज रैकवार को 173 मत मिले। यह दोनों सदस्य चुनाव जीत गए। वहीं प्रदीप कुमार जैन को 119, सौरभ साहू को 124 और द्वारिका प्रसाद धाकड़ को 77 वोट मिले।

Ram Tiwari
By Ram Tiwari
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts