मां बनीं कटरीना कैफ :42 की उम्र में बेटे को दिया जन्म, विक्की कौशल ने शेयर की खुशखबरी; 2021 में हुई थी कपल की शादी

Follow on Google News
42 की उम्र में बेटे को दिया जन्म, विक्की कौशल ने शेयर की खुशखबरी; 2021 में हुई थी कपल की शादी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने शुक्रवार को अपने फैंस को सबसे बड़ी खुशखबरी दी। बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ मां बन गईं हैं, उन्होंने 42 साल की उम्र में एक बेटे को जन्म दिया है। कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। बता दें कि, शादी के चार साल बाद कटरीना और विक्की माता-पिता बने हैं।

    कपल ने पोस्ट में क्या लिखा

    इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर कपल ने लिखा कि, हमारी खुशियों का छोटा सा तोहफा आ गया है। बेहद प्यार और आभार के साथ, हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर 2025 - कटरीना और विक्की। 

    इस खुशखबरी ने न सिर्फ फैंस, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों को भी उत्साहित कर दिया है। फिल्म इंडस्ट्री के दोस्त मनीष पॉल, रकुल प्रीत सिंह, अर्जुन कपूर और हुमा कुरैशी भी कपल को बधाई दे रहे हैं। वहीं फैंस भी बेसब्री से नए छोटे राजकुमार की झलक देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

    Uploaded media

    सितंबर 2025 में अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी

    कटरीना ने सितंबर 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में कटरीना और विक्की अपने बेबी बंप के साथ नजर आए थे। उस समय उन्होंने लिखा था, हम जिंदगी का सबसे अच्छा चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं, दिल खुशी और आभार से भरे हुए हैं। बता दें कि, विक्की-कटरीना की शादी 9 दिसंबर 2021 में हुई थी, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार शामिल थे।

    विक्की-कटरीना की लव स्टोरी

    करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' से इस जोड़ी की कहानी शुरू हुई। कटरीना से शो में पूछा गया था कि, वह किस एक्टर के साथ काम करना पसंद करेंगी और जवाब में उन्होंने विक्की कौशल का नाम लिया। इसके बाद विक्की ने 2019 में स्टार स्क्रीन अवॉर्ड के दौरान कटरीना को सरेआम शादी का प्रस्ताव दिया। इसके बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें तूल पकड़ने लगी। दोनों का रिश्ता धीरे-धीरे सार्वजनिक हुआ और कई बार साथ में भी देखे गए। कभी कटरीना को विक्की की हुडी में देखा गया तो कभी शेरशाह की स्क्रीनिंग में भी दोनों साथ में देखे गए।

    Uploaded media

    कटरीना कैफ के बारे में जानें

    विक्की कौशल आखिरी बार फिल्म ‘छावा’ में नजर आए थे। वहीं कटरीना कैफ को आखिरी बार फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में विजय सेतुपति के साथ देखा गया था। कटरीना कैफ का जन्म 16 जुलाई 1984 को हॉन्गकॉन्ग में हुआ था। उनका असली नाम कैटरीना टकोटे है। बचपन के दिन उन्होंने 18 देशों में बिताए, क्योंकि उनकी मां एक अंतरराष्ट्रीय चैरिटी संस्था में काम करती थीं। केवल 14 साल की उम्र में रैंप पर उतरीं और मॉडलिंग की शुरुआत की। कटरीना अपने करियर में पेंटिंग, कुकिंग और शतरंज में भी माहिर हैं। 2009 में उन्हें एंडोमेट्रियोमा हुआ, जिसके लिए उन्होंने सर्जरी करवाई थी।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts