उपराष्ट्रपति चुनाव :NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने की पीएम मोदी से मुलाकात, प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Follow on Google News
NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने की पीएम मोदी से मुलाकात, प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र के राज्यपाल और उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं की तस्वीरें सामने आई हैं। रविवार को केंद्र में सत्ताधारी गठबंधन एनडीए ने आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राधाकृष्णन को आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया था।

    पीएम मोदी ने किया ट्वीट

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट पर इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए लिखा- 'सीपी राधाकृष्णन जी से मुलाकात की। एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने पर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। उनकी लंबी जनसेवा और विभिन्न क्षेत्रों का अनुभव हमारे राष्ट्र को समृद्ध करेगा। ईश्वर करे कि वे उसी समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र की सेवा करते रहें, जो उन्होंने हमेशा दिखाया है।'

    कौन हैं सीपी राधाकृष्णन?

    उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले हैं। वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। इससे पहले वे झारखंड और तेलंगाना के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल चुके हैं। पुडुचेरी के उपराज्यपाल भी रह चुके हैं। राजनीतिक सफर की शुरुआत 16 वर्ष की उम्र में आरएसएस और जनसंघ से की है। तमिलनाडु और केरल में भाजपा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। वह कोयंबटूर (तमिलनाडु) से लोकसभा सांसद रह चुके हैं।

    उपराष्ट्रपति चुनाव का शेड्यूल

    • चुनाव आयोग अधिसूचना जारी: 07 अगस्त 2025 (गुरुवार)
    • नामांकन की अंतिम तारीख: 21 अगस्त 2025 (गुरुवार)
    • नामांकन की जांच: 22 अगस्त 2025 (शुक्रवार)
    • नाम वापस लेने की अंतिम तारीख: 25 अगस्त 2025 (सोमवार)
    • मतदान (यदि आवश्यक हुआ): 09 सितंबर 2025 (मंगलवार) सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
    • मतगणना (यदि आवश्यक हुई): 09 सितंबर 2025 (मंगलवार)

    बैठकों का दौर तेज

    उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर एनडीए सक्रिय हो गया है। सोमवार शाम 6 बजे केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के आवास पर एनडीए फ्लोर लीडर्स की बैठक बुलाई गई है। इसके अलावा मंगलवार दोपहर 1 बजे कैबिनेट की बैठक भी होगी।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts