PlayBreaking News

12वीं खत्म और बच्चे फंसे!करियर का गलत चुनाव कर सकता है जिंदगी बर्बाद?

12वीं के बाद करियर का चुनाव सिर्फ रुचि या ट्रेंड देखकर करना अब खतरनाक साबित हो सकता है। साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स – हर स्ट्रीम में छात्र सही निर्णय नहीं लेते तो भविष्य में आर्थिक और पेशेवर मुश्किलें झेल सकते हैं।
Follow on Google News
करियर का गलत चुनाव कर सकता है जिंदगी बर्बाद?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    12वीं खत्म करने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही आता है- अब आगे क्या करूं? आज के समय में करियर के ऑप्शन बहुत हैं, लेकिन सही दिशा चुनना बेहद जरूरी है। जल्दीबाजी में माता-पिता या दोस्तों की सलाह पर फैसला करना आगे चलकर परेशानी दे सकता है। सही करियर से न सिर्फ सफलता देता है, बल्कि इससे मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास भी मजबूत होता है।

    यह भी पढ़ें: MP Board 12th Result 2025: सतना में रिजल्ट आते ही 12वीं के छात्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या की वजह...

    साइंस स्ट्रीम वाले छात्रों के लिए विकल्प

    साइंस के छात्रों के पास करियर की कई राहें हैं। आज आर्ट्स में भी करियर बनाने के शानदार मौके हैं।

    • परंपरागत विकल्प: इंजिनियरिंग, मेडिकल, फार्मेसी, नर्सिंग, रिसर्च
    • नई ट्रेंडिंग ऑप्शन: डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी

    यह भी पढ़ें: डॉक्टर नहीं बने तो क्या हुआ? आपके लिए हेल्थ सेक्टर में करोड़ों रुपए की नौकरियां

    कॉमर्स स्ट्रीम वाले छात्रों के लिए विकल्प

    कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र अकाउंटिंग, फाइनेंस, बैंकिंग में अपना करियर बना सकते हैं। इन क्षेत्रों में करियर के अच्छे अवसर मिल रहे हैं।

    • प्रोफेशनल कोर्स: CA, CS, CMA, BBA, MBA
    • नए विकल्प: डिजिटल मार्केटिंग, होटल मैनेजमेंट

    आर्ट्स स्ट्रीम वाले छात्रों के लिए विकल्प

    आर्ट्स स्ट्रीम में करियर ऑप्शन कम होते हैं- यह सिर्फ एक मिथक है। आज आर्ट्स में भी करियर बनाने के शानदार मौके हैं।

    • करियर के अवसर: पत्रकारिता, सिविल सर्विस, लॉ, सोशल वर्क, टीचिंग
    • ट्रेंडिंग विकल्प: डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता

    Passion-Based Career विकल्प 

    कॉमर्स, मेडिकल या आर्ट्स के अलावा भी कई Passion-Based Career विकल्प हैं। जैसे फोटोग्राफी, ग्राफिक डिजाइनिंग, एक्टिंग, गेमिंग, स्टार्टअप और एंटरप्रेन्योरशिप, इवेंट मैनेजमेंट, सोशल मीडिया क्रिएशन, म्यूजिक, डांस और पेंटिंग। ये विकल्प छात्रों को अपनी रुचि, हुनर और जुनून के अनुसार करियर बनाने का मौका देते हैं।

    फीस और सैलरी पर भी ध्यान दें

    करियर चुनते समय सिर्फ अपनी पसंद को ही न देखें, बल्कि यह भी देखें कि वह विकल्प आपको आर्थिक रूप से कितना स्थिर बना सकता है। किसी भी दिशा में आगे बढ़ने के लिए निवेश की जरूरत होती हैचाहे वह शिक्षा हो, कोई कोर्स हो या खास ट्रेनिंग। यह देखें कि आपने जो ऑप्शन चुना है, उसकी पढ़ाई में कितना खर्च आएगा और वह आपकी मौजूदा आर्थिक स्थिति के हिसाब से ठीक है या नहीं। साथ ही, यह भी विचार करें कि आगे जाकर उसमें स्कोप क्या है और कितनी सैलरी दिलवा सकता है।

    अपनी रुचि के अनुसार करियर चुनें

    अधिकांश बच्चे और युवा ट्रेंड देखकर या दूसरों की बातों में आकर अपना करियर चुनते हैं, लेकिन इससे मन की संतुष्टि नहीं मिलती और भविष्य में परेशानी भी हो सकती है। इसलिए करियर का चुनाव हमेशा अपने मन और रुचि के अनुसार होना चाहिए। 

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts