Varanasi Teaser :महेश बाबू का दिखा रुद्र अवतार, राजामौली बोले- महेश में कृष्ण का आकर्षण और राम की शांति

एसएस राजामौली ने आखिरकार अपनी ग्लोबल एक्शन फिल्म 'वाराणसी' का टीजर जारी कर दिया है। महेश बाबू एक भयंकर योद्धा के अवतार में सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। टीजर में महेश बाबू को एक बैल (नंदी) पर सवार, हाथ में त्रिशूल पकड़े और खून से सनी कमीज पहने हुए वाराणसी के मणिकर्णिका घाट से गुजरते हुए दिखाया गया है।
Follow on Google News
महेश बाबू का दिखा रुद्र अवतार, राजामौली बोले- महेश में कृष्ण का आकर्षण और राम की शांति
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। एसएस राजामौली की मच-अवेटेड फिल्म वाराणसी का टीजर हैदराबाद में एक भव्य इवेंट में लॉन्च किया गया। इस टीजर ने दर्शकों को एक विजुअल ट्रीट दी, जिसमें महेश बाबू का रुद्र अवतार सबसे बड़ा आकर्षण रहा। वहीं फिल्म 'वाराणसी' साल 2027 में रिलीज होगी।

    Uploaded media

    टीजर में अलग-अलग काल और जगहें

    टीजर की शुरुआत वाराणसी शहर की शानदार झलक के साथ होती है। यह दर्शकों को तुरंत एक ग्लोबल सफर पर ले जाता है। जिसमें प्राचीन वाराणसी से लेकर अंटार्कटिका, केन्या और यहां तक कि त्रेतायुग (हनुमान की झलक) के शानदार दृश्य दिखाए गए हैं। इसमें 512 ई. और 2027 ई. जैसे अलग-अलग काल भी शामिल हैं। जो फिल्म के बड़े पैमाने को दर्शाते हैं। टीजर में बेहतरीन वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी काफी तारीफ हो रही है।

    Uploaded media

    महेश बाबू का दमदार रुद्र लुक

    टीजर का मुख्य आकर्षण सुपरस्टार महेश बाबू का फर्स्ट लुक है, जो फिल्म में रुद्र का किरदार निभा रहे हैं। टीजर के अंत में महेश बाबू को एक बैल (नंदी) पर सवार, हाथ में त्रिशूल पकड़े और खून से सनी कमीज पहने हुए वाराणसी के मणिकर्णिका घाट से गुजरते हुए दिखाया गया है। उनके इस धांसू लुक ने फैंस के बीच भारी उत्साह पैदा कर दिया है।

    Invalid YouTube URL

    इवेंट में महेश बाबू और राजामौली

    महेश बाबू ने ग्लोबट्रॉटर इवेंट में कहा कि वह फिल्म 'वाराणसी' के साथ देश और खासकर निर्देशक एस एस राजामौली को गर्व महसूस करवाएंगे। उन्होंने कहा कि यह फिल्म रिलीज होने के बाद पूरे देश को गर्व होगा। राजामौली ने महेश बाबू की तारीफ करते हुए कहा कि उनके अंदर कृष्ण का आकर्षण और राम की शांति दोनों है। उन्होंने यह भी बताया कि रामायण और महाभारत पर काम करना उनका सपना रहा है, और महेश को राम के गेटअप में देखकर उन्हें रौंगटे खड़े हो गए थे।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts