Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नरसिंहपुर में बड़ा हादसा :बेकाबू होकर पिकअप पलटी, 3 मजदूरों की मौत, निर्माणाधीन ब्रिज के डिवाइडर से टकराया वाहन

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में नेशनल हाईवे 44 पर पिकअप वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई और 7 घायल हुए हैं, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी मजदूर छिंदवाड़ा से निर्माण कार्य के लिए जा रहे थे।
बेकाबू होकर पिकअप पलटी, 3 मजदूरों की मौत, निर्माणाधीन ब्रिज के डिवाइडर से टकराया वाहन
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे बड़ा सड़क हादसा हुआ। बरमान चौकी क्षेत्र में नेशनल हाईवे 44 पर निर्माणाधीन ब्रिज के डिवाइडर से टकराकर एक पिकअप वाहन पलट गया।

    कितने लोग थे सवार?

    पिकअप में कुल 10 मजदूर सवार थे। सभी मजदूर छिंदवाड़ा जिला के सुरला खापा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वे नरसिंहपुर में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के लिए जा रहे थे।

    हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई। दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। 7 मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    प्रशासन क्या बोला?

    सूआतला थाना प्रभारी प्रियंका केवट के अनुसार, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में वाहन का अनियंत्रित होना हादसे की वजह माना जा रहा है।

    घायलों के नाम

    • फूलवती (50), पति शंकर गोंड
    • नारायण (55), पिता गोलू ठाकुर
    • खुर्सनिया बाई (50), पति नारायण ठाकुर
    • सुम्मी (40), पति झामु उइके
    • रतन सिंह ठाकुर, दो अन्य घायलों और मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

    करेली अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ओम बरोदिया ने बताया कि 7 घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया था, जिनमें से 3 को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों के मोबाइल से संपर्क कर परिजनों को सूचना दे दी गई है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts