Ladli Behna Yojana :लाड़ली बहना योजना के नए फॉर्म भरने पर मंत्री ने विधानसभा में दे दी जानकारी

मप्र में लाड़ली बहना योजना के नए रजिस्ट्रेशन को लेकर महिलाओं के बीच चर्चाएं आम हैं। करीब तीन साल से रजिस्ट्रेशन कराने का इंतजार कर रही महिलाओं की जिज्ञासा का सवाल विधानसभा में गूंजा। इस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री ने जानकारी भी दी।
लाड़ली बहना योजना के नए फॉर्म भरने पर मंत्री ने विधानसभा में दे दी जानकारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। लाड़ली बहना योजना ने मप्र में खासी लोकप्रिय है। इसके बाद कई अन्य प्रदेशों में इस योजना को अलग-अलग नाम से शुरू किया गया। विधानसभा चुनाव में भी इस योजना के कारण भाजपा को खासा समर्थन मिला। लेकिन अब बीते दो सालों से यह सवाल महिलाओं के बीच तैरता है कि आखिर लाड़ली बहना योजना में नए फॉर्म कब भरे जाएंगे। सोमवार को यही मुद्दा गूंज बनकर मध्य प्रदेश विधानसभा में सुनाई दिया, जहां विपक्ष ने सरकार को घेरते हुए विरोध में वॉकआउट तक किया।

    विपक्ष का सवाल: नई बहनों का क्या?

    प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक महेश परमार ने सरकार से सीधा सवाल पूछा कि नए रजिस्ट्रेशन आखिर कब शुरू होंगे। उनका कहना था कि लंबे समय से आवेदन बंद होने के कारण 18 वर्ष की आयु पार कर चुकी अनेक महिलाएं योजना का लाभ नहीं ले पा रही हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को योजना से बाहर किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने चुनाव पूर्व किए गए उस वादे की भी याद दिलाई, जिसमें योजना की राशि 3000 रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की गई थी।

    मंत्री निर्मला भूरिया ने दिया जवाब  

    महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने सदन में स्पष्ट किया कि योजना की शुरुआत से अब तक 1,31,06,525 महिलाओं ने पंजीयन कराया था, जिनमें से फिलहाल 1,25,29,051 महिलाएं लाभ प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने बताया कि आवेदनों की विस्तृत जांच के बाद ही लाभ दिया जाता है और फिलहाल नए रजिस्ट्रेशन शुरू करने का कोई प्रस्ताव सरकार के पास नहीं है।

    60+ महिलाओं पर स्थिति और विपक्ष की मांग

    मंत्री ने यह भी कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को अन्य पेंशन योजनाओं के माध्यम से सहायता दी जा रही है। हालांकि, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस पर असहमति जताते हुए नई पात्र महिलाओं के लिए जल्द पंजीयन खोलने की तारीख घोषित करने की मांग दोहराई। विपक्ष का कहना है कि जब तक नए आवेदन शुरू नहीं होते, तब तक योजना का दायरा अधूरा ही रहेगा। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts