बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर भी अनिल कपूर दर्शकों को चौंकाने आ रहे हैं। उनकी नई फिल्म सूबेदार का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हुआ है। ट्रेलर में अनिल कपूर का लुक, एक्शन और गंभीर अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। यह फिल्म जल्द ही प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
‘सूबेदार’ एक एक्शन फिल्म है, जिसमें इमोशन भी भरपूर है। अनिल कपूर इसमें एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। वे एक ऐसे शहर में पहुंचते हैं, जहां गुंडाराज चलता है। फिल्म में मोना सिंह एक खनन माफिया महिला ‘दीदी’ के रोल में हैं, जबकि राधिका मदान भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।
फिल्म की कहानी तब मोड़ लेती है, जब माफिया का भाई अनिल कपूर के किरदार ‘सूबेदार’ का अपमान करता है। इसके बाद शुरू होता है जबरदस्त एक्शन और टकराव। अनिल कपूर का अभिनय और एक्शन दोनों ही दमदार दिखते हैं।
[youtube-video link="https://youtu.be/wY1V7rEAQ3o?si=4TadGWrjXGvaOXN3"]
फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। अनिल कपूर इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म में फैसल शेख और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
‘सूबेदार’ 5 मार्च को रिलीज होगी। दर्शक इसे सीधे प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे।
‘सूबेदार’ के अलावा अनिल कपूर आगे भी कई फिल्मों में दिखेंगे। वे हाल ही में वॉर 2 में नजर आए थे। इस साल उनकी अल्फा और किंग भी रिलीज होंगी।