दक्षिण भारतीय सिनेमा में एक और बड़ी फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो गई है। राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल और टर्मरिक मीडिया ने मिलकर नई फिल्म सेयोन का ऐलान किया है, जिसमें शिवकार्तिकेयन दमदार और बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शिवकुमार मुरुगेसन कर रहे हैं।
यह फिल्म शिवकार्तिकेयन और राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल के बीच दूसरी बड़ी साझेदारी है। इससे पहले दोनों ने ब्लॉकबस्टर फिल्म अमरन में साथ काम किया था, जिसे क्रिटिक और ऑडियंस दोनों से शानदार रिएक्शन मिली थी। ‘सेयोन’ के जरिए यह क्रिएटिव पार्टनरशिप और मजबूत होती नजर आ रही है।
फिल्म को कमल हासन और आर. महेंद्रन प्रोड्यूस कर रहे हैं। कमल हासन की विरासत और राजकमल फिल्म्स की साख इस प्रोजेक्ट को खास बना रही है। वहीं डायरेक्टर शिवकुमार मुरुगेसन अपनी दूसरी डायरेक्टेड फिल्म के साथ बड़े लेवल पर कदम रख रहे हैं।
इस प्रोजेक्ट की एक और बड़ी खासियत है कि पहली बार शिवकार्तिकेयन और राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल के साथ मशहूर म्यूजिशियन संतोष नारायणन जुड़ रहे हैं। अपने अलग अंदाज और चार्टबस्टर म्यूजिक के लिए पहचाने जाने वाले संतोष से इस फिल्म के एल्बम को लेकर काफी उम्मीदें हैं।
‘सेयोन’ को एक शानदार रूरल (रूरल) कमर्शियल एंटरटेनर के रूप में पेश किया जा रहा है, जिसमें जमीनी रुझान, मास अपील और फैमिली एंटरटेनमेंट का संगम होगा। मेकर्स का दावा है कि यह 2026 की सबसे बड़ी फैमिली स्पेक्टेकल फिल्मों में से एक होगी। फिल्म की बाकी कास्ट, टेक्निकल टीम और रिलीज डेट को लेकर जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जाएगी। अगर ‘सेयोन’ ने अपने ऐलान के साथ ही 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों की लिस्ट में जगह बना ली है।