15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, भारत के सबसे युवा इंटरनेशनल डेब्यू खिलाड़ी बने

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ T20 मैच में डेब्यू कर इतिहास रच दिया। वह भारत के सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए, उन्होंने सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, भारत के सबसे युवा इंटरनेशनल डेब्यू खिलाड़ी बने

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट को एक नया सितारा मिल गया। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करते ही इतिहास रच दिया। इस मुकाबले में वैभव को डेब्यू कैप उप-कप्तान तिलक वर्मा ने सौंपी। इसके साथ ही वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले 122वें खिलाड़ी बन गए।

Twitter Post

सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले भारतीय

वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 साल 99 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा और इस उपलब्धि के साथ उन्होंने भारत के सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने इस मामले में क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ 1989 में कराची में टेस्ट डेब्यू किया था।

शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड भी टूटा

वैभव ने सिर्फ पुरुष क्रिकेट ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के ओवरऑल रिकॉर्ड में भी नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इससे पहले महिला क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड शेफाली वर्मा के नाम था जिन्होंने 15 साल 239 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला था। अब वैभव सूर्यवंशी ने इन दोनों दिग्गजों से भी कम उम्र में भारत के लिए डेब्यू कर नया इतिहास रच दिया है।

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 : मेसी का जलवा, प्री-क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना; 120 मिनट के रोमांचक मुकाबले में केप वर्डे को 3-2 से हराया

IPL में भी दिखा चुका है दम

वैभव सूर्यवंशी का नाम पिछले कुछ महीनों से लगातार सुर्खियों में रहा है। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। पूरे सीजन में उन्होंने 776 रन बनाए और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। उनका स्ट्राइक रेट 237.30 रहा, जो टी20 क्रिकेट में उनके बेखौफ अंदाज को दर्शाता है। बड़े-बड़े गेंदबाजों के खिलाफ उनकी निडर बल्लेबाजी ने उन्हें भविष्य का बड़ा सितारा बना दिया है।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts