PlayBreaking News

उत्तराखंड एवलांच : बर्फ में दबे 51 मजदूर निकाले गए, 3 दिन बाद 1 और शव मिला; 5 की मौत, 3 अब भी लापता

Follow on Google News
उत्तराखंड एवलांच : बर्फ में दबे 51 मजदूर निकाले गए, 3 दिन बाद 1 और शव मिला; 5 की मौत, 3 अब भी लापता
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में हुए हिमस्खलन के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का आज तीसरा दिन है। अब तक 54 मजदूरों में से 51 को बाहर निकाल लिया गया है, इनमें से 5 की मौत हो गई। अभी भी 3 मजदूर लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें लगातार जुटी हुई हैं। खराब मौसम और भारी बर्फबारी के चलते बचाव अभियान में कई चुनौतियां आ रही हैं।

ड्रोन और स्निफर डॉग से सर्च ऑपरेशन तेज

रविवार को मौसम साफ होते ही रेस्क्यू ऑपरेशन को तेजी से आगे बढ़ाया गया। ड्रोन, स्निफर डॉग, विक्टिम लोकेटिंग डिवाइस, रडार सिस्टम और थर्मल इमेज कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। 6 हेलिकॉप्टर भी इस अभियान में तैनात किए गए हैं, ताकि राहत कार्य तेजी से हो सके। देखें वीडियो...

बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के कैंप में रुके थे मजदूर

यह हादसा 28 फरवरी की सुबह करीब 7:15 बजे चमोली जिले के माणा गांव के पास हुआ। यहां मोली-बद्रीनाथ हाईवे पर बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) के मजदूर एक कंटेनर हाउस में ठहरे हुए थे। अचानक हिमस्खलन हुआ और बर्फ का बड़ा हिस्सा उनके कैंप पर गिर गया।

गिनती में गड़बड़ी, एक मजदूर सुरक्षित निकला

पहले लापता मजदूरों की संख्या 55 बताई जा रही थी, लेकिन शुक्रवार (28 फरवरी) को पता चला कि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा का रहने वाला सुनील कुमार बिना किसी को बताए अपने घर चला गया था। परिवार द्वारा इसकी जानकारी दिए जाने के बाद लापता मजदूरों की संख्या 54 कर दी गई।

200 से ज्यादा जवान रेस्क्यू में जुटे

भारतीय सेना, वायुसेना, आईटीबीपी, बीआरओ, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के 200 से अधिक जवान मैन्युअल खुदाई कर लापता मजदूरों की तलाश में लगे हुए हैं। बर्फ हटाने के लिए आधुनिक उपकरणों के साथ-साथ पारंपरिक तरीकों का भी सहारा लिया जा रहा है। बचाव दल जल्द से जल्द बाकी मजदूरों को खोजने की पूरी कोशिश कर रहा है।

मौसम बना सबसे बड़ी चुनौती

भारी बर्फबारी और खराब मौसम के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में कई बार रुकावटें आ रही हैं। हालांकि, रविवार को मौसम ठीक होते ही बचाव कार्य में तेजी आई है। प्रशासन का कहना है कि लापता मजदूरों को जल्द से जल्द खोजने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है। रेस्क्यू टीमों को उम्मीद है कि जल्द ही बाकी मजदूरों को भी खोज लिया जाएगा। पूरे इलाके में सुरक्षा और राहत कार्य के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जा रहे हैं। ये भी पढ़ें- हरियाणा में 9 नगर निगम समेत 40 निकायों में मतदान जारी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में डाला वोट, ईवीएम में गड़बड़ी की भी शिकायत
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts