फ्यूल लीकेज पर इंडिगो फ्लाइट की वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 166 पैसेंजर्स सुरक्षित, जांच में जुटी तकनीकि टीम

Follow on Google News
फ्यूल लीकेज पर इंडिगो फ्लाइट की वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 166 पैसेंजर्स सुरक्षित, जांच में जुटी तकनीकि टीम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वाराणसी। वाराणसी एयरपोर्ट पर बुधवार शाम इंडिगो एयरलाइंस के विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। दरअसल कोलकाता से श्रीनगर जा रही फ्लाइट में बुधवार शाम तकनीकी खराबी आ गई। इस दौरान फ्लाइट में 160 से अधिक सफर कर रहे थे। यात्री लेकर जा रहे विमान ने वाराणसी सीमा में घुसते ही एटीसी को मेडे-मेडे मैसेज दिया और फिर लैंडिंग की बात कहीं। 

    पायलट ने ATC को भेजा मैसेज

    इंडिगो के पायलट ने एयर ट्रॉफिक कंट्रोल (एटीसी) को बताया कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई और फ्यूल लीकेज के कारण इंजन रेड सिग्नल दे रहा है। इसके बाद आनन- फानन में एटीसी ने फ्लाइट नंबर की जांच की और अगले 4 मिनट में विमान को रनवे पर सुरक्षित उतारा। इसके बाद इमरजेंसी टीम को तत्काल भेजकर सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया है।

    सभी 166 यात्री सुरक्षित

    पायलेट को अनुमति मिलते ही विमान शाम 4:10 बजे सुरक्षित रूप से रनवे पर उतारा गया। वहीं विमान में सवार कुल 166 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। सभी यात्रियों को एराइवल हॉल में बैठाया गया है, जबकि तकनीकि टीम विमान की जांच और मरम्मत में कर रही है। खबरों के अनुसार, विमान ठीक होने के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा। वहीं तकनीकि टीम ने विमान में फ्यूल लीक की जांच शुरू कर दी गई है। इसमें इंडियो की तकनीकी टीम और एयरपोर्ट अथारिटी के साथ अन्य एजेंसिया जुट गई हैं। जिसके बाद विमान अब टेस्टिंग और टेक्निकल टीम के ओके के बाद ही उड़ान भरेगा।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts