Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

UAE India flight prices :UAE से भारत आने के लिए यात्रियों को चुकाने पड़ रहे 80 से 85 हजार रुपए

अमेरिका- इजरायल और ईरान युद्ध के कारण यूएई (UAE) की रेगुलर फ्लाइट बंद हो गई है। केवल चार्टर्ड फ्लाइट चालू रहने के कारण यात्रियों को ज्यादा किराया देना पड़ रहा है। यूएई से भारत आने के लिए लगभग 80 हजार रुपए चुकाने पड़ रहे हैं।
UAE से भारत आने के लिए यात्रियों को चुकाने पड़ रहे 80 से 85 हजार रुपए
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नवीन यादव, इंदौर।  अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच ईरान द्वारा यूएई (UAE) में लगातार हमले किए जा रहे हैं। इसी का हवाला देते हुए यूएई के कई एयरपोर्ट्स से अधिकांश नियमित उड़ानों का संचालन फिलहाल बंद कर दिया है। इसके कारण बड़ी संख्या में यात्री वहां फंसे हुए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जिन मार्गों पर नियमित उड़ानें बंद हैं, उन्हीं मार्गों पर चार्टर्ड फ्लाइट्स का संचालन जारी है। ट्रैवल कंपनियां इन उड़ानों के जरिए यात्रियों को भारत ला रही हैं और इसके लिए 80 से 85 हजार रुपए तक किराया लिया जा रहा है, जो सामान्य किराए से चार से पांच गुना ज्यादा है।

    बड़ी कंपनियों ने बढ़ाया किराया

    ट्रैवल एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अमोल कटारिया ने बताया कि कई बड़ी ट्रैवल कंपनियां दुबई, शारजाह, अबूधाबी और फुजैरा से भारत के विभिन्न शहरों के लिए चार्टर फ्लाइट्स संचालित कर रही हैं, जिनमें टिकट की कीमत 80 हजार रुपए से अधिक है।

    दुबई से ओमान मस्कट होते हुए पहुंच रहे भारत

    शुभी जैन वॉलेंटियर इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि वह 16 फरवरी को अपनी कंपनी के काम से दुबई गए थे। इसके बाद उनके माता-पिता भी 26 फरवरी को दुबई घूमने के लिए पहुंचे गए। सभी की वापसी के टिकट 5 मार्च को थे लेकिन वॉर के चलते फ्लाइट कैंसिल हो गईं। काफी इंतजार के बाद पता चला कि मस्कट से फ्लाइट मिलेगी। हम दुबई से ओमान 2 घंटे में पहुंचे। इसके बाद ओमान हट्टा बॉर्डर से मस्कट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने में 4 घंटे का वक्त लगा। दरअसल वीजा और इमीग्रेशन की प्रोसेस में 3 घंटे का वक्त लग गया। इस दौरान हमें काफी मुश्किलें आईं जो हम कभी नहीं भूल सकते।

    मजबूरी में महंगे टिकट लिए

    लगातार उड़ान निरस्त होने के कारण मुझे चार्टर्ड फ्लाइट्स में पांच टिकट बुक कराने पड़े। 80 हजार रुपए का एक टिकट पड़ा है। भारत वापस आना था इसलिए मजबूरी में इतने महंगे टिकट लिए। ये लोग आपदा में भी ये नहीं सोच रहे है कि इतना किराया न वसूलें। भारत सरकार को जल्द ही नियमित फ्लाइट शुरू करना चाहिए ताकि लोग घर वापस आ सकें।                                 

    सुमित टोंग्या, व्यापारी, इंदौर

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts