Kanpur Plane Crash: उड़ान भरते ही ट्रेनिंग विमान हादसे का शिकार, पायलट और को-पायलट की मौत

कानपुर के गंगा बैराज के पास नत्थूपुरवा गांव के करीब गुरुवार को एक ट्रेनिंग विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई। निजी कंपनी के विमान का इस्तेमाल ट्रेनिंग के लिए किया जा रहा था। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव शुरू किया और हादसे की जांच में जुट गए।
Kanpur Plane Crash: उड़ान भरते ही ट्रेनिंग विमान हादसे का शिकार, पायलट और को-पायलट की मौत
कानपुर के गंगा बैराज के पास नत्थूपुरवा गांव के करीब गुरुवार को एक ट्रेनिंग विमान क्रैश हो गया।

उत्तर प्रदेश के कानपुर से गुरुवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। गंगा बैराज के पास नत्थूपुरवा गांव के करीब एक ट्रेनिंग विमान हादसे का शिकार हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उड़ान के दौरान विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई। वहीं इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव का काम शुरू किया गया। घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

उड़ान के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त विमान एक निजी कंपनी का था और इसका इस्तेमाल ट्रेनिंग के लिए किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान विमान में अचानक विस्फोट जैसी स्थिति बनी, जिसके बाद उसने संतुलन खो दिया और जमीन पर जा गिरा। हालांकि, विमान हादसे की असली वजह अभी साफ नहीं हुई है। पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरे मामले की जांच कर रही हैं और हादसे से जुड़े हर पहलू की जानकारी जुटाई जा रही है।

पायलट की मौत, को-पायलट अस्पताल में भर्ती

हादसे में विमान के पायलट की मौत हो गई है। वहीं को-पायलट गंभीर रूप से घायल हुआ है। बचाव दल ने उसे विमान से बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। शुरुआती जानकारी में दो लोगों के घायल होने की बात सामने आई थी। प्रशासन की ओर से घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

/img/404/1787815313742

Breaking News

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़

विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोग घटनास्थल की ओर पहुंचने लगे। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत और बचाव टीमों के साथ स्थानीय लोग भी मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सुरक्षा घेरा बना दिया है और लोगों को वहां जाने से रोक दिया गया है।

हादसे की वजह तलाशने में जुटा प्रशासन

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें विमान हादसे की वजह पता करने में जुटी हैं। यह जांच की जा रही है कि उड़ान के दौरान विमान में आखिर क्या गड़बड़ी हुई थी और किस वजह से वह अचानक जमीन पर आ गिरा। अभी हादसे के कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की सही वजह सामने आ सकेगी।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...

Latest Posts