वफादारी की मिसाल!आखिरी सांस तक लड़ता रहा 'टॉमी', कोबरा को मारकर बचाई मालिक के परिवार की जान

उत्तर प्रदेश के बलिया में लैब्राडोर कुत्ते टॉमी ने अपने मालिक के परिवार को बचाने के लिए जहरीले कोबरा से करीब एक घंटे तक संघर्ष किया। टॉमी ने सांप को मार गिराया, लेकिन जहर के असर से उसकी भी मौत हो गई। वफादार साथी को अंतिम विदाई देते समय पूरा परिवार भावुक हो गया।
आखिरी सांस तक लड़ता रहा 'टॉमी', कोबरा को मारकर बचाई मालिक के परिवार की जान
वफादार टॉमी ने बचाई परिवार की जान

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक पालतू कुत्ते ने अपनी वफादारी और बहादुरी से सभी का दिल जीत लिया। लैब्राडोर नस्ल के टॉमी ने अपने मालिक के परिवार को बचाने के लिए जहरीले कोबरा से लड़ाई लड़ी। करीब एक घंटे तक चले इस संघर्ष में टॉमी ने कोबरा को मार गिराया, लेकिन खुद भी जहर का शिकार हो गया।

देर रात घर में घुसने की कोशिश कर रहा था कोबरा

भट्ठा व्यवसायी दानिश के घर रविवार देर रात करीब दो बजे एक कोबरा सांप घुसने की कोशिश कर रहा था। घर में पिछले आठ वर्षों से रह रहे टॉमी की नजर जैसे ही सांप पर पड़ी, उसने जोर-जोर से भौंककर परिवार को सतर्क कर दिया।

अपनी जान की परवाह किए बिना सांप से भिड़ गया टॉमी

परिवार को खतरे में देखकर टॉमी बिना डरे कोबरा से भिड़ गया। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक संघर्ष चलता रहा। इस दौरान कोबरा ने कई बार टॉमी पर हमला किया, लेकिन उसने हार नहीं मानी और लगातार लड़ता रहा।

Up News

परिवार करता रहा मदद की कोशिश

परिवार के सदस्य सांप को मारने के लिए घर में डंडा ढूंढते रहे, लेकिन काफी देर तक उन्हें कुछ नहीं मिला। इसी बीच टॉमी अकेले ही कोबरा से लड़ता रहा और आखिरकार उसे मार गिराया।

कोबरा को मारने के बाद टॉमी ने भी तोड़ा दम

कोबरा को मारने के दौरान टॉमी कई बार सांप के जहर का शिकार हो चुका था। सांप की मौत के करीब आधे घंटे बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिवार उसे अस्पताल भी लेकर गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

नम आंखों से दी अंतिम विदाई

सोमवार को परिवार ने अपने वफादार साथी टॉमी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। उसे दफनाते समय परिवार का हर सदस्य भावुक हो गया। टॉमी की बहादुरी और वफादारी की यह कहानी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts