मोनालिसा की शादी है लव जिहाद?फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा के बयान ने उड़ाए होश

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। डेढ़ साल के रिश्ते और परिवार के दबाव को झेलते हुए मोनालिसा ने अपने प्रेमी फरमान खान से केरल में मंदिर शादी कर सबको चौंका दिया। शादी के बाद उन्होंने पुलिस प्रोटेक्शन की मांग भी की, क्योंकि उनके घरवालों ने उन्हें जबरदस्ती घर वापस ले जाने की कोशिश की।
Follow on Google News
फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा के बयान ने उड़ाए होश
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    महाकुंभ में अपनी कजरारी आंखों और मासूमियत से वायरल हुई मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका शादी है। मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से केरल में शादी कर सबको चौंका दिया। 

    यह भी पढ़ें: Kumbh Viral Girl: 16 साल की मोनालिसा ने बॉयफ्रेंड फरमान खान से भागकर की शादी, सामने आई तस्वीरें

    फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर सनोज मिश्रा इस खबर से पूरी तरह शॉक में हैं। उन्होंने मोनालिसा की शादी को लव जिहाद बताया और सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट शेयर कर ये दावा किया।

    डायरेक्टर ने कहा प्यार नहीं लव जिहाद

    मोनालिसा को फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा इस खबर से पूरी तरह सन्न हैं। सनोज ने इंस्टाग्राम पर मोनालिसा की शादी की खबर शेयर करते हुए लिखा कि यह केवल प्यार नहीं, बल्कि लव जिहाद है। उन्होंने कहा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे बुरा दिन है।
    सनोज ने आगे लिखा, मुझे महाकुंभ में वायरल हुई लड़की गंगा जैसी पवित्र लगी। मैंने उसे फिल्मों में लाने की ट्रेनिंग दी और देश के सामने हीरोइन के रूप में पेश किया। लेकिन मेरे विरोधियों को यह पसंद नहीं आया।

    यह भी पढ़ें: माला बेचने वाली मोनालिसा करेंगी तेलुगु सिनेमा में डेब्यू : दिग्गज कलाकारों की बढ़ेगीं मुश्किलें, जाने कब आएगी फिल्म

    Uploaded media

    सनोज मिश्रा का दावा- लव जिहाद का शिकार

    डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में भी लिखा कि मोनालिसा का यह कदम प्यार में नहीं बल्कि बहकावे में उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोनालिसा का मैनेजर और दलाल उसे दक्षिण भारत में सौदेबाजी के लिए ले गया।

    सनोज ने कहा, मोनालिसा का उठाया यह कदम उनके लिए बगावत लग सकता है, लेकिन असल में यह लव जिहाद है। मेरे द्वारा चुने गए शिक्षक अब उसके मैनेजर बनकर उसे बहकाने लगे और बंजारों से दूरी बना दी। आज इसका परिणाम सामने है।

    डेढ़ साल का रिश्ता और परिवार का दबाव

    रिपोर्ट के मुताबिक, मोनालिसा और फरमान करीब डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे। लेकिन मोनालिसा के परिवार, खासकर उनके पिता, इस रिश्ते के खिलाफ थे। परिवार की तरफ से लगातार दबाव डालने पर मोनालिसा ने केरल में शादी करने का फैसला किया।
    शादी से पहले, 11 मार्च को मोनालिसा और फरमान तिरुवनंतपुरम के थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंचे और पुलिस से सुरक्षा की मांग की। मोनालिसा ने कहा कि उनके पिता उन्हें जबरदस्ती घर ले जाने की कोशिश कर रहे थे।

    मोनालिसा और फरमान की मुलाकात

    मोनालिसा और फरमान की मुलाकात फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के केरल शूटिंग के दौरान हुई। फरमान ने बताया कि पहले मोनालिसा ने उन्हें प्रपोज किया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। फिर धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ा और शादी तक पहुंच गया।

    मोनालिसा कौन हैं?

    महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा का असली नाम मोनालिसा भोसले है। वह मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली हैं। साल 2025 में महाकुंभ में माला बेचते हुए उनकी खूबसूरत आंखों और मासूमियत के कारण वह वायरल हो गई थीं। इसके बाद उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में मौका मिला और उन्हें फिल्मों में लाने का श्रेय डायरेक्टर सनोज मिश्रा को जाता है।

    शादी के बाद सुरक्षा की मांग

    मोनालिसा की शादी और इसके पीछे की कहानी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। अपने परिवार के दबाव और आलोचनाओं के कारण मोनालिसा ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की। यह दिखाता है कि सिर्फ सुर्खियों में रहने वाला जीवन भी कई बार मुश्किलों और तनाव से भरा होता है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts