Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'धुरंधर' फैंस को बड़ा झटका!युद्ध के कारण ‘Fa9la’ सिंगर का इंडिया टूर कैंसिल

फिल्म ‘धुरंधर’ के सुपरहिट गाने Fa9la (फासला) से भारत में जबरदस्त पहचान बनाने वाले बहरीन के रैपर फ्लिपराची का इंडिया टूर फिलहाल कैंसिल हो गया है। फ्लिपराची को 13 मार्च को मुंबई और 14-15 मार्च को बेंगलुरु में होने वाले UN40 म्यूजिक एंड बियॉन्ड फेस्टिवल में लाइव परफॉर्म करना था, लेकिन मिडिल ईस्ट और बहरीन में मौजूदा हालात के कारण उनका ट्रैवल प्रभावित हुआ है।
युद्ध के कारण ‘Fa9la’ सिंगर का इंडिया टूर कैंसिल
social media
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    फिल्म धुरंधर का चर्चित गाना Fa9la (फासला) बीते कई समय से ही म्यूजिक लवर्स की प्लेलिस्ट में छाया हुआ है। गाने की दमदार बीट और अलग अंदाज ने इसे सोशल मीडिया से लेकर क्लब तक हर जगह सुपरहिट बना दिया था। इस गाने को आवाज देने वाले बहरीन के रैपर फ्लिपराची की लोकप्रियता भी इसी के साथ तेजी से बढ़ी। खासकर भारत में इस गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और देखते ही देखते फ्लिपराची के लाखों फैंस बन गए।

    यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 OTT Release : ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही बढ़ा क्रेज, जानें डिजिटल राइट्स किसके पास?

    इसी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए फ्लिपराची ने कुछ समय पहले भारत में अपना म्यूजिक टूर करने की घोषणा की थी। इस खबर के सामने आते ही भारतीय फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई लोग बेसब्री से उनके लाइव परफॉर्मेंस का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब फैंस के लिए एक निराश करने वाली खबर सामने आई है। फ्लिपराची का यह इंडिया टूर फिलहाल कैंसिल कर दिया गया है।

    बेंगलुरु और मुंबई में होने थे बड़े शो

    फ्लिपराची को भारत में दो बड़े इवेंट्स में परफॉर्म करना था। सबसे पहले 13 मार्च को मुंबई के फीनिक्स मार्केटसिटी में उनका एक खास म्यूजिक शो तय किया गया था। इसके बाद 14 और 15 मार्च को बेंगलुरु में होने वाले UN40 म्यूजिक एंड बियॉन्ड फेस्टिवल में भी उनकी शानदार परफॉर्मेंस की तैयारी थी।

    इस फेस्टिवल में कई इंटरनेशनल और भारतीय कलाकार शामिल होने वाले थे, इसलिए फैंस को उम्मीद थी कि फ्लिपराची का लाइव शो इस इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण बनेगा। टिकट बुकिंग से लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं तक, हर जगह उनके शो को लेकर काफी उत्साह दिखाई दे रहा था।

    लेकिन ऐन वक्त पर सामने आई खबर ने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। आयोजकों ने जानकारी दी कि फिलहाल फ्लिपराची इन कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

    सारेगामा इंडिया ने दी आधिकारिक जानकारी

    फ्लिपराची के शो को लेकर आधिकारिक अपडेट सारेगामा इंडिया की तरफ से दी गई। कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर करते हुए बताया कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए रैपर का भारत आना संभव नहीं हो पा रहा है।

    Uploaded media

    नोट में लिखा गया कि मिडिल ईस्ट और बहरीन में चल रहे हालात के कारण फ्लिपराची का ट्रैवल प्रभावित हुआ है। इसी वजह से वह इस वीकेंड होने वाले UN40 फेस्टिवल में परफॉर्म नहीं कर पाएंगे।

    अपने बयान में यह भी कहा कि टीम फ्लिपराची को इस फेस्टिवल की लाइनअप में शामिल कर बेहद उत्साहित थी, लेकिन मौजूदा हालात में उनका यात्रा करना मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद आयोजक एक शानदार म्यूजिक वीकेंड की उम्मीद कर रहे हैं।

    मुंबई शो भी किया गया कैंसिल

    बेंगलुरु फेस्टिवल के अलावा फ्लिपराची का मुंबई में होने वाला परफॉर्मेंस भी अब रद्द कर दिया गया है। फीनिक्स मार्केटसिटी में होने वाले इस इवेंट को आधिकारिक तौर पर कैंसिल मार्क कर दिया गया है।
    हालांकि, इस खास शो को लेकर अभी तक फ्लिपराची की ओर से कोई व्यक्तिगत बयान सामने नहीं आया है। इसलिए फैंस यह जानने के लिए इंतजार कर रहे हैं कि आगे वह भारत में कब परफॉर्म करेंगे।

    ‘Fa9la’ से मिली जबरदस्त पहचान

    फ्लिपराची को भारत में सबसे ज्यादा पहचान फिल्म धुरंधर के गाने Fa9la से मिली। यह गाना रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगा था। गाने में एक्टर अक्षय खन्ना की दमदार एंट्री और फ्लिपराची की अलग स्टाइल वाली आवाज ने इसे और भी खास बना दिया।

    सोशल मीडिया पर इस गाने के कई रील्स और वीडियो वायरल हुए, जिससे फ्लिपराची की फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ी। यही वजह थी कि उनके इंडिया टूर की घोषणा होते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था।

    फैंस को करना होगा थोड़ा और इंतजार

    फिलहाल फ्लिपराची का इंडिया टूर कैंसिल होने से उनके भारतीय फैंस जरूर निराश हुए हैं। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि हालात सामान्य होने के बाद वह दोबारा भारत में अपने म्यूजिक टूर की नई तारीखों का ऐलान कर सकते हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts