नई दिल्ली :भारतीयों पर नस्लीय टिप्पणी से अमेरिकी विदेश मंत्री नाराज, बोले- हर देश में कुछ बेवकूफ लोग मौजूद

नई दिल्ली। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्रक रूबिय रविवार को अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ पिछले कुछ समय से जारी नस्लीय टिप्पणियों और भेदभाव के सवाल पर निराशा जताई। उनका कहना है कि ऐसे बयान से पूरा अमेरिका समाज का प्रतिनिधित्व नहीं करता। ये सवाल अमेरिकी विदेश मंत्री से नई दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछा गया था।
हर देश में कुछ बेवकूफ लोग मौजूद- मार्को रूबियो
मार्को रूबियो बोले...हर देश में कुछ कुछ बेवकूफ और नासमझ लोग होते हैं जो ऑनलाइन या फिर सरेआम आपत्तिजनक बातें करते हैं लेकिन उनके इस एटिट्यूड से देश की असली पहचान तय नहीं होती। उनके बयान से भारतीयों को राहत जरूर मिलेगी, हालांकि कई समय से अमेरिका में भारतीयों पर नस्लीय टिप्पणी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Joint Press Conference : मार्को रुबियो बोले- भारत अमेरिका के सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारों में शामिल
भारतीयों की जमकर की तारीफ
आगे रूबियो ने कहा कि आज के समय में भी अमेरिका दुनिया के सबे ज्यादा स्वागत करने वाला देशों में है। उनके अनुसार हमारे देश को दुनियाभर से अमेरिका में आकर बसने वाले लोगों ने मजबूत बनाया है। ये लोग अमेरिका आए, यहां के समाज में शामिल हुए और देशी की तरक्की में योगदान दिया।
रूबियो ने इस मौके पर भारतीय समुदाय की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय मूल के लोगों ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था और समाज में बड़ा योगदान दिया है। भारतीय- अमेरिकी कारोबारी क्षेत्र. टेक्नोलॉजी, चिकित्सा और सार्वजनिक सेवाओं सहित कई जरूरी क्षेत्रों में बड़ी भूमि्का निभा रहे हैं।
रूबिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही जरूरी बातें
- रूबियो ने कहा कि अमेरिका आज भी दुनिया के सबसे स्वागत करने वाले देशों में शामिल है। दुनियाभर से आए लोगों ने अमेरिकी समाज में घुल-मिलकर देश की तरक्की और विकास को मजबूत किया है।
- इसके अलावा अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारतीय मूल के लोगों की खास तौर पर सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय ने कारोबार, निवेश और रोजगार के जरिए अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
- उनके मुताबिक, भारतीय-अमेरिकी टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, मेडिकल सेक्टर और सार्वजनिक सेवाओं जैसे अहम क्षेत्रों में सक्रिय हैं। इन क्षेत्रों में उनका योगदान अमेरिका की प्रगति में महत्वपूर्ण माना जाता है।











