PlayBreaking News

Bahraich Violence : चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, आधार देखकर ही लोगों की एंट्री, मृतक के परिवार से मिलेंगे CM योगी

ADG समेत सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बहराइच में डेरा डाला
Follow on Google News
Bahraich Violence : चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, आधार देखकर ही लोगों की एंट्री, मृतक के परिवार से मिलेंगे CM योगी
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के बाद से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। प्रभावित इलाके में पुलिस फोर्स तैनात है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। आधार कार्ड देखकर ही एंट्री दी जा रही है। वहीं, आसपास के जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों द्वारा हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। दहशत के बीच लोग अपने घरों में कैद रहे और बाजार की सभी दुकानें बंद रहीं।

मृतक परिवार से मिलेंगे योगी

सीएम योगी आज हिंसा में मारे गए राम गोपाल मिश्रा के परिवार से मुलाकात करेंगे। सरकार परिवार को आर्थिक सहायता दे सकती है।

इंटरनेट सेवा बंद

हिंसा के दूसरे दिन भी इंटरनेट सेवा बंद है ताकि स्थिति और न बिगड़े। पीएसी के बाद सोमवार शाम आरएएफ भी आ गई। पुलिस का फोकस अभी शांति व्यवस्था बनाए रखने पर है।

दुकानों और अस्पताल में आगजनी

सोमवार (14 अक्टूबर) को रामगोपाल मिश्रा का शव घर पहुंचते ही लगभग 5-6 हजार लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। शव यात्रा के दौरान माहौल तनावपूर्ण होता गया। लोगों ने महराजगंज इलाके में समुदाय विशेष के दुकानों और घरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। भीड़ ने अस्पताल में भी आग लगा दी और पुलिस को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। आसपास के कई जिलों से पुलिस बल और PAC तैनात की गई है।

ग्रामीणों की मांग, आरोपी को हो फांसी

रामगोपाल मिश्रा की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने और आरोपी को फांसी की मांग की है। मृतक की पत्नी ने सीधे तौर पर आरोपियों को फांसी की सजा देने की बात कही है। शव के साथ प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण महसी तहसील पहुंच गए, जहां पुलिस ने स्थिति संभालने की कोशिश की।

पुलिस पर पक्षपात के आरोप

मृतक के भाई वैभव मिश्रा ने पुलिस पर पक्षपात के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जब पथराव हो रहा था, तब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा, “जब हमारे भाई ने हिंसा रोकने का प्रयास किया, तब पुलिस ने हम पर ही लाठीचार्ज कर दिया। हम थाना पुलिस पर कार्रवाई की मांग करते हैं।”

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चाकू के भी निशान

रामगोपाल मिश्रा का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल की निगरानी में हुआ, जिसकी वीडियोग्राफी भी करवाई गई। रिपोर्ट में गोली के घाव के साथ-साथ धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान भी मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि रामगोपाल पर चाकू से हमला भी किया गया था।

माहौल बिगाड़ने वाले बचेंगे नहीं- सीएम योगी

बहराइच में बवाल को सीएम योगी ने संज्ञान लेते हुए कहा कि माहौल बिगाड़ने वाले बचेंगे नहीं। अधिकारियों को उपद्रवियों की पहचान कर सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जिनकी लापरवाही से बवाल हुआ, उन्हें चिह्नित किया जाए।

दुर्गा विसर्जन के दौरान शुरू हुआ विवाद

रविवार (13 अक्टूबर) को हरदी इलाके में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में पथराव और फायरिंग होने लगी। रिपोर्ट के अनुसार, हिंसा के दौरान 20 राउंड से अधिक फायरिंग हुई, जिसमें रामगोपाल मिश्रा की मौत हो गई।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts