PlayBreaking News

IND vs ENG :234 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड की खराब शुरुआत, 40 रन पर गिरे 2 विकेट

एक समय भारत का स्कोर 3 विकेट पर 178 रन था और टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही थी। लेकिन इसके बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए महज 55 रन के भीतर भारत के सात विकेट गिरा दिए। आखिर में जसप्रीत बुमराह ने नाबाद 20 रन बनाकर टीम को 230 के पार पहुंचाया। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन ने तीन-तीन विकेट झटके।
Follow on Google News
234 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड की खराब शुरुआत, 40 रन पर गिरे 2 विकेट
विरोट कोहली ने 65 और श्रेयस अय्यर ने 66 रन का योगदान दिया

स्पोर्ट्स डेस्क।भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में 234 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 6 ओवर में महज 20 रन पर दो विकेट गंवा दिए। जसप्रीत बुमराह ने बेन डकेट को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने जैकब बेथेल का विकेट लेकर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। फिलहाल कप्तान हैरी ब्रूक और अनुभवी बल्लेबाज जो रूट पारी संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

भारत ने अय्यर-कोहली की बदौलत बनाए 233 रन

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत 44 ओवर में 233 रन पर ऑलआउट हो गया। श्रेयस अय्यर ने 66 और विराट कोहली ने 65 रन की शानदार पारियां खेलीं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। कप्तान शुभमन गिल ने 31 और रोहित शर्मा ने 26 रन बनाए। आखिरी ओवरों में टीम ने 178/3 से 233 तक पहुंचने के दौरान 55 रन के भीतर सात विकेट गंवा दिए। अंत में जसप्रीत बुमराह ने नाबाद 20 रन बनाकर स्कोर 230 के पार पहुंचाया। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन ने तीन-तीन विकेट झटके।

Featured News

प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, आदिल राशिद।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts