Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

UP के सरकारी स्कूलों में रील्स और शॉर्ट्स से होगी पढ़ाई, कठिन टॉपिक्स को एनिमेटेड वीडियो से समझेंगे छात्र

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को कठिन टॉपिक्स समझाने के लिए रील्स, शॉर्ट्स और एनिमेटेड वीडियो से पढ़ाई कराई जाएगी।
UP के सरकारी स्कूलों में रील्स और शॉर्ट्स से होगी पढ़ाई, कठिन टॉपिक्स को एनिमेटेड वीडियो से समझेंगे छात्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब पढ़ाई का तरीका बदलने की तैयारी है। कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को कठिन विषय और टॉपिक्स आसानी से समझाने के लिए अब शॉर्ट्स, रील्स और एनिमेटेड वीडियो का इस्तेमाल किया जाएगा। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए डिजिटल लर्निंग प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस पहल में खास तौर पर जेन जी और जेन अल्फा की पसंद को ध्यान में रखते हुए छोटे और इंटरेक्टिव वीडियो तैयार किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट का मकसद छात्रों के डाउट दूर करना और पढ़ाई को उनके लिए आसान और दिलचस्प बनाना है। इसकी जिम्मेदारी राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान (एसआईईटी) को दी गई है। संस्थान शिक्षकों के जरिए कठिन विषयों पर रील्स और शॉर्ट्स तैयार करवा रहा है।

कठिन विषयों को छोटे वीडियो से समझेंगे छात्र

बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की पहल पर यह डिजिटल लर्निंग प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसके तहत ऐसे विषयों और टॉपिक्स पर छोटे वीडियो बनाए जाएंगे, जिन्हें छात्रों को समझने में परेशानी होती है। वीडियो को ज्यादा आकर्षक और आसानी से समझ आने वाला बनाने के लिए इसमें एनीमेशन का बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया जाएगा। विभाग का मानना है कि छोटे और इंटरेक्टिव कंटेंट के जरिए छात्रों को कठिन टॉपिक्स समझने में मदद मिलेगी।

पहले भी ऑनलाइन यूट्यूब सेशन को मिला अच्छा रिस्पॉन्स

विभाग की ओर से इससे पहले बोर्ड परीक्षाओं और 'निपुण भारत मिशन' के तहत ऑनलाइन यूट्यूब सेशन आयोजित किए जा चुके हैं। इन सेशन को शिक्षकों और छात्रों ने काफी पसंद किया था। इसी अनुभव को आगे बढ़ाते हुए अब पढ़ाई के लिए शॉर्ट्स, रील्स और एनिमेटेड वीडियो तैयार करने की योजना बनाई गई है। इसका फोकस छात्रों तक पढ़ाई से जुड़ी सामग्री डिजिटल माध्यम से आसानी से पहुंचाने पर रहेगा।

Breaking News

बैगलेस डे का वीडियो भी हुआ था लोकप्रिय

एसआईईटी की ओर से इस प्रोजेक्ट के तहत कंटेंट तैयार किया जा रहा है। हाल ही में 'बैगलेस डे' पर तैयार किया गया एक वीडियो काफी लोकप्रिय रहा था। अब इसी तरह के कंटेंट को और आकर्षक बनाने के लिए एनीमेशन का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जाएगा। संस्थान शिक्षकों के माध्यम से कठिन विषयों पर रील्स और शॉर्ट्स तैयार करवा रहा है, ताकि छात्रों को पढ़ाई के दौरान आने वाली दिक्कतों को आसान तरीके से समझाया जा सके।

12 दिन से भूख हड़ताल पर छात्र, अब अभिजीत दीपके ने कह दी बड़ी बात- 'जरूरत पड़ी तो...

यूट्यूब और फेसबुक पर मिलेगी स्टडी सामग्री

छात्रों तक यह डिजिटल स्टडी सामग्री आसानी से पहुंचाने के लिए एसआईईटी अपना नया यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज भी शुरू करने जा रहा है। हालांकि शुरुआती चरण में तैयार किए गए वीडियो 'निपुण यूपी' के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए जाएंगे। वीडियो जारी होने के बाद छात्रों से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर कंटेंट में आगे और सुधार किया जाएगा। यानी छात्रों की प्रतिक्रिया के हिसाब से डिजिटल स्टडी सामग्री को और बेहतर बनाने की कोशिश की जाएगी।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts