Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्वालियर में हवाई फायरिंग: अज्ञात बदमाशों ने बंदूक की नोक पर जौहरी से लूटा 20 लाख का सोना

ग्वालियर में हवाई फायरिंग: अज्ञात बदमाशों ने बंदूक की नोक पर जौहरी से लूटा 20 लाख का सोना
ग्वालियर में 3 अज्ञात बदमाशों ने बंदूक दिखाकर एक जौहरी से 20 लाख रुपए का सोना लूट लिया। सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र सिंह तोमर ने जानकारी दी। यह घटना रविवार रात की है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें: चंबल नदी और विजयपुर रेंज में मिले दो तेंदुए के शव, मौत के कारणों का पता नहीं चला

पुलिस सीसीटीवी की कर रही जांच

एसपी तोमर ने बताया कि प्रेम नगर इलाके में रहने वाले जौहरी शैलेंद्र गोयल अपनी दुकान बंदकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान स्कूटर पर सवार आरोपियों ने बंदूक दिखाकर गोयल को सेवा नगर कब्रिस्तान के पास ले गए। वहां हवा में गोली चलाई और हाथापाई कर उनसे 20 लाख रुपए मूल्य का 450 ग्राम सोना लूट कर फरार हो गए। तोमर ने कहा कि बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस दलों का गठन किया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें: मुरैना में कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, 2 युवकों की मौत

घटना को लेकर एसपी से मिले ज्वैलर्स

स्थानीय ज्वैलर्स संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने घटना के सिलसिले में सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी से मुलाकात की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने उन्हें बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। ये भी पढ़ें: नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान: बोले- दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को खत्म करने की ले रखी सुपारी, CM शिवराज से मुलाकात पर कही ये बात
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts