Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुरैना में कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, 2 युवकों की मौत

मुरैना में कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, 2 युवकों की मौत
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में रविवार रात को सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर कार नहर में गिर गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवक घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें सिविल अस्पताल सबलगढ़ में भर्ती कराया गया है। बता दें कि कार में सवार युवक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

कहां हुआ हादसा ?

ये हादसा तब हुआ, जब सबलगढ़ में शादी समारोह में शामिल होने के लिए राजस्थान से कार में सवार 4 युवक सुनहरा हेड नहर से गुजर रहे थे। तभी अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और बैरिकेड्स को तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। [caption id="attachment_17022" align="aligncenter" width="730"] हादसे में घायल युवक।[/caption]

डूबने से 2 लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिर, कार में सवार 24 वर्षीय सौरभ तोमर निवासी तिघरा ग्वालियर और 28 वर्षीय सोनू परमार निवासी बरुआ सैंपऊ धौलपुर की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ये दोनों कार से बाहर नहीं निकल पाए, जिससे उनकी पानी में डूबने से मौत हो गई। मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts