Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चंबल नदी और विजयपुर रेंज में मिले दो तेंदुए के शव, मौत के कारणों का पता नहीं चला

चंबल नदी और विजयपुर रेंज में मिले दो तेंदुए के शव, मौत के कारणों का पता नहीं चला
श्योपुर जिले में दो तेंदुए के शव मिले। वन विभाग अधिकारियों ने आज इसकी जानकारी दी है। अधिकारियों के अनुसार एक शव रविवार को चंबल नदी में तैरता मिला जबकि दूसरा शव जिले के विजयपुर रेंज में मिला है। ये भी पढ़ें: मुरैना में कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, 2 युवकों की मौत

शव पर नहीं है चोट का निशान

वन विभाग के रेंज अधिकारी अजय वाजपेयी ने बताया कि ग्रामीणों ने ऊंचाखेड़ा घाट के पास नदी में तैरते हुए शव के बारे में सूचना दी थी। सूचना पर पशु चिकित्सकों सहित वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए की मौत करीब 5 दिन पहले हुई है। शव पर चोट के कोई निशान नहीं थे और शरीर के सभी अंग बरकरार थे। वाजपेयी ने कहा कि शव परीक्षण के बाद शव का निपटारा कर दिया गया और विसरा को विश्लेषण के लिए फॉरेंसिक भेजा गया है। घटनास्थल से करीब 25 किमी दूर स्थित रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान है। ये भी पढ़ें: नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान: बोले- दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को खत्म करने की ले रखी सुपारी, CM शिवराज से मुलाकात पर कही ये बात

पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा मौत का कारण

इधर, वन विभाग के अनुमंडल अधिकारी डीएन पांडेय के अनुसार रविवार शाम विजयपुर (पूर्वी) रेंज के बुढेरा बीट में एक तेंदुए का शव मिला है। उन्होंने कहा कि तेंदुए की 2-3 दिन पहले मौत होने की आशंका है। तेंदुए के शरीर में लकड़ी का एक टुकड़ा छेदा हुआ पाया गया, लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। ये भी पढ़ें: Republic Day 2022: लाल परेड ग्राउंड पर गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल, कलाकारों ने दी भगोरिया लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts