उमरिया : सरपंच के घर में घुसे जंगली हाथी, ग्रामीणों ने शोर मचाकर बचाई जान, दहशत में रहवासी

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पास गुरुवाही गांव में देर रात हाथियों का उत्पात
उमरिया : सरपंच के घर में घुसे जंगली हाथी, ग्रामीणों ने शोर मचाकर बचाई जान, दहशत में रहवासी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उमरिया। जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुरुवाही में बुधवार देर रात जंगली हाथियों के एक झुंड ने गांव में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने गांव के सरपंच पी. सिंह के घर को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ कर दी। यह घटना गुरुवाही बैरियर के पास ताला-पतौर मार्ग पर हुई।

    शोर सुनकर जागे ग्रामीण, भगाया झुंड

    रात के समय घर में अजीब आवाजें सुनकर सरपंच और ग्रामीण जागे तो सामने हाथियों का झुंड देख दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने एकजुट होकर शोर मचाया और मशालों की मदद से हाथियों को भगाने की कोशिश की। इसी दौरान वन विभाग और हाथी मित्र दल को सूचना दी गई, जो तुरंत मौके पर पहुंचे।

    Twitter Post

    जंगल की ओर हाथियों को खदेड़ा 

    वन विभाग और हाथी मित्रों की टीम ने गांववासियों की मदद से हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया। घटना के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लोगों में भारी डर बना हुआ है। वन विभाग की ओर से बताया गया है कि हाथियों का यह झुंड इन दिनों बांधवगढ़ के जंगलों में सक्रिय है, और आसपास के गांवों की ओर लगातार मूवमेंट कर रहा है। इससे क्षेत्र के अन्य ग्रामीण भी डरे हुए हैं।

    प्रशासन से सुरक्षा की मांग

    घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। साथ ही यह आग्रह भी किया है कि हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई जाए ताकि समय रहते उनकी लोकेशन का पता चल सके और नुकसान को रोका जा सके।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts