PlayBreaking News

यूक्रेन के घातक हमलों से कांपा रूस :हजार ड्रोन- मिसाइलें दागीं, तेल रिफानरी तबाह, एक की मौत, देखें वीडियो

हमले का सबसे बड़ा असर रूस के दक्षिणी रोस्तोव क्षेत्र में देखने को मिला, जहां एक ऑयल डिपो पर ड्रोन हमला हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि तेल टैंक का भारी ढक्कन कई मीटर ऊपर हवा में उछल गया।
Follow on Google News
हजार ड्रोन- मिसाइलें दागीं, तेल रिफानरी तबाह, एक की मौत, देखें वीडियो

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच गुरुवार को यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रातभर में करीब 1,000 ड्रोन और चार क्रूज मिसाइलों को निशाना बनाया गया। इनमें से लगभग 200 ड्रोन राजधानी मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे। हमले के बाद कई इलाकों में धमाके हुए, आग लग गई और कुछ समय के लिए हवाई सेवाएं भी प्रभावित रहीं।

ऑयल डिपो में जोरदार धमाका, एक की मौत

हमले का सबसे बड़ा असर रूस के दक्षिणी रोस्तोव क्षेत्र में देखने को मिला, जहां एक ऑयल डिपो पर ड्रोन हमला हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि तेल टैंक का भारी ढक्कन कई मीटर ऊपर हवा में उछल गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। आसपास के क्षेत्र में काले धुएं का घना गुबार फैल गया, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें: Share Market Today: सेंसेक्स में 254 अंक की तेजी, निफ्टी 82 अंक चढ़कर 24168 पर बंद; IT सेक्टर में बिकवाली

मॉस्को की प्रमुख ऑयल रिफाइनरी भी निशाने पर

यूक्रेनी ड्रोन ने मॉस्को की कपोतन्या ऑयल रिफाइनरी को भी निशाना बनाया। यह रिफाइनरी रूस की सबसे महत्वपूर्ण तेल प्रसंस्करण इकाइयों में गिनी जाती है और मॉस्को क्षेत्र की एक-तिहाई से अधिक ईंधन जरूरत पूरी करती है। हमले के बाद रिफाइनरी में भीषण आग लग गई। सोशल मीडिया और रूसी मीडिया में सामने आए वीडियो में आसमान में उठते काले धुएं के बड़े गुबार दिखाई दिए।

रिपोर्ट्स के अनुसार, रिफाइनरी के आसपास स्थित एक शॉपिंग सेंटर में भी आग लग गई। ड्रोन के मलबे गिरने से कई रिहायशी और व्यावसायिक इमारतों को नुकसान पहुंचा। एहतियात के तौर पर कुछ ऊंची इमारतों को खाली कराया गया।

मॉस्को के एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित

हमले के बाद रूस के परिवहन और विमानन अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से मॉस्को के चार प्रमुख हवाई अड्डों पर कुछ समय के लिए उड़ानों का संचालन रोक दिया। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य होने पर सेवाएं बहाल कर दी गईं।

यह भी पढ़ें: ट्रंप बोले- 'It's Signed'! अमेरिका-ईरान डील पर लगी मुहर, ट्रंप और पेजेश्कियान ने MoU पर किए साइन

जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो मॉस्को भी जलेगा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस हमले को हाल ही में कीव पर हुए रूसी हमलों का जवाब बताया। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी सेना ने केवल उन ठिकानों को निशाना बनाया है जो रूस के युद्ध अभियान को समर्थन दे रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा कि रूस को अब युद्ध खत्म करने के लिए कूटनीतिक रास्ता अपनाना चाहिए। उन्होंने यूक्रेन की सैन्य और खुफिया एजेंसियों की सराहना करते हुए कहा, “हम यह युद्ध नहीं चाहते थे, लेकिन अगर यूक्रेन जलेगा तो मॉस्को भी जलेगा।

हमले के समय रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन कजान में दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के नेताओं के साथ एक शिखर सम्मेलन में मौजूद थे। मॉस्को पर हुए इस बड़े हमले को लेकर उनकी ओर से फिलहाल कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts