Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ईरान-इजराइल जंग के बीच कतर में फंसी उज्जैन की महिला, पति ने मांगी मदद, सीएम ने गृहमंत्री शाह से की बात

ईरान-इजराइल जंग के बीच कतर में फंसी उज्जैन की महिला, पति ने मांगी मदद, सीएम ने गृहमंत्री शाह से की बात

उज्जैन। ईरान और इजराइल युद्ध के बीच उज्जैन कि एक महिला ईरान कतर में फंसी हुई है। इसे लेकर जब पति ने मदद की गुहार लगाई तो मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की। उन्होंने शाह से महिला की सकुशल वापसी के लिए सहयोग का अनुरोध किया।

मनीषा भटनागर तीन साल से कतर में

उज्जैन के नानाखेड़ा स्थित अभिषेक नगर की निवासी मनीषा भटनागर कतर एयरवेज में सीनियर केबिन क्रू के पद पर पिछले तीन वर्षों से काम कर रही हैं। सोमवार रात उन्होंने अपने पति रजत भटनागर को फोन कर बताया कि मिसाइल हमले हो रहे हैं और उनके घर के पास धमाकों की तेज आवाजें सुनाई दे रही हैं। इसके कुछ देर बाद उनका फोन बंद हो गया, जिससे परिवार में चिंता और डर का माहौल बन गया।

पूरे परिवार में चिंता

रजत भटनागर ने बताया कि मनीषा की कॉल के बाद उन्होंने न्यूज चैनल देखा तो पता चला कि ईरान ने कतर में स्थित अमेरिकी सैन्य बेस पर हमला किया है। यह जानकारी मिलते ही पूरे परिवार की चिंता बढ़ गई। रजत ने बार-बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

केंद्रीय गृह मंत्री से की बात

मामले की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तुरंत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की और मनीषा की सकुशल वापसी के लिए सहयोग मांगा। उन्होंने संबंधित अफसरों को केंद्र सरकार से संपर्क में रहकर महिला की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts