Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रातभर के विरोध के बाद सुबह फिर टकराव! उज्जैन में प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस का इस्तेमाल

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच सड़क चौड़ीकरण को लेकर विवाद फिर गरमा गया है। कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक करीब 900 मीटर सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। सड़क की जद में आए कई धार्मिक स्थलों को हटाया जा चुका है, लेकिन शाही मस्जिद के हिस्से को लेकर विरोध शुरू हो गया।
रातभर के विरोध के बाद सुबह फिर टकराव! उज्जैन में प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस का इस्तेमाल
रात में पहुंची जेसीबी, मचा हंगामा! शाही मस्जिद को लेकर आमने-सामने प्रशासन और लोग

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर विवाद बढ़ गया है। कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक करीब 900 मीटर लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। इस सड़क के दायरे में कई धार्मिक स्थल आ रहे हैं। इनमें से अधिकांश को हटाने की कार्रवाई पहले ही पूरी की जा चुकी है। हालांकि, शाही मस्जिद को लेकर मामला अब भी संवेदनशील बना हुआ है।

रविवार रात प्रशासन की टीम जेसीबी और पोकलैंड मशीनों के साथ मौके पर पहुंची। कार्रवाई की तैयारी की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शाही मस्जिद के पास पहुंच गए। लोगों ने सड़क चौड़ीकरण और मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने का विरोध शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया।

सुबह प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस छोड़ने की नौबत

आज सुबह प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच फिर तनाव की स्थिति बनी। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने भीड़ को पीछे हटाने की कोशिश की और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।

टीआई पुष्पा पांचाल के हाथ में लगी चोट

उज्जैन में सोमवार को लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी के दौरान क्राइम ब्रांच में पदस्थ टीआई पुष्पा पांचाल घायल हो गईं। पुलिस के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ महिलाएं आगे बढ़ने की कोशिश कर रही थीं। महिला पुलिस बल को सुरक्षा देने और महिलाओं को सुरक्षित तरीके से पीछे हटाने के लिए पुलिसकर्मी उनके बीच पहुंचे। इसी दौरान चादर की आड़ में मौजूद महिलाओं के बीच पहुंचने पर चादर के कोने से टीआई पुष्पा पांचाल के हाथ में कट लग गया। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया।

900 मीटर सड़क की जद में आए थे 7 धार्मिक स्थल

कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक सड़क को चौड़ा करने की योजना सिंहस्थ 2028 की तैयारियों से जुड़ी है। करीब 900 मीटर लंबे इस मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। बताया गया कि सड़क की जद में करीब सात धार्मिक स्थल आ रहे थे। इनमें से ज्यादातर धार्मिक स्थलों को हटाया जा चुका है। हालांकि, खड़े हनुमान मंदिर से गोपाल मंदिर के बीच आने वाले कुछ धार्मिक स्थलों को लेकर विवाद की स्थिति बनी रही। इनमें एक मजार, खड़े हनुमान मंदिर और शाही मस्जिद का हिस्सा शामिल है।

उज्जैन महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप, सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

जेसीबी-पोकलैंड पहुंची तो सड़क पर उतर आए लोग

रविवार रात जब प्रशासनिक टीम मशीनों के साथ मौके पर पहुंची तो इलाके में हलचल बढ़ गई। कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग वहां जमा हो गए। देखते ही देखते विरोध शुरू हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए करीब 2 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। देर रात तक इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत की और स्थिति को शांत करने की कोशिश की। बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने की बात सामने आई। इसके बाद मौके पर मौजूद भीड़ धीरे-धीरे वापस लौट गई।

सोमवार से शुरू हो सकती है आगे की कार्रवाई

शहर काजी खलीफुर्रहमान ने बताया कि प्रशासन के साथ बातचीत के बाद आपसी सहमति बनी है। उनके अनुसार, सोमवार से आगे की कार्रवाई शुरू की जा सकती है। बताया जा रहा है कि मस्जिद के सड़क की जद में आने वाले हिस्से को मुस्लिम समाज की ओर से खुद हटाने की कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, इस पूरे मामले पर अंतिम स्थिति अभी साफ नहीं है। सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई को लेकर मुस्लिम समाज की ओर से कानूनी रास्ता भी अपनाया गया है।

उज्जैन में 33 लाख दीयों से जगमगाई शिप्रा, 25 हजार वॉलिंटियर्स ने एक साथ प्रज्ज्वलित किए दीप

हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई

शाही मस्जिद को लेकर मामला एक बार फिर इंदौर हाईकोर्ट पहुंचा है। इस मामले में सोमवार को सुनवाई होनी है। इससे पहले शनिवार रात से ही मस्जिद परिसर के आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। रविवार को भी विरोध और नारेबाजी का दौर चलता रहा। रविवार रात प्रशासन की कार्रवाई की तैयारी के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में अधिकारियों ने लोगों से बातचीत की।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts