Ujjain News : लोकायुक्त ने GST विभाग की दो महिला अधिकारी को 3500 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा, जीएसटी नंबर देने के बदले मांगी थी घूस

Ujjain News : लोकायुक्त ने GST विभाग की दो महिला अधिकारी को 3500 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा, जीएसटी नंबर देने के बदले मांगी थी घूस
उज्जैन। नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार को लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाणिज्य कर विभाग में पदस्थ दो महिला अधिकारियों को 3500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दोनों महिला अधिकारियों ने जीएसटी नंबर देने के नाम पर ठेकेदार से रिश्वत की मांग की थी। लोकायुक्त टीम ने दोनों को उनके कार्यालय में घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है।

क्या है मामला ?

लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक ने बताया कि वाणिज्य कर विभाग में पदस्थ किरण जोशी (सहायक ग्रेड 3) और विजया भीलाला (इंस्पेक्टर) ने आवेदक दीप सिंह बुनकर से जीएसटी नंबर के बदले 6000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। महावीर बाग कॉलोनी निवासी दीप सिंह बुनकर राधा कांट्रेक्टर नामक फर्म के मालिक हैं, जिन्होंने  23 अगस्त को जीएसटी नंबर के लिए आवेदन किया था। इसके बाद दोनों महिला अधिकारियों ने उनसे रिश्वत की मांग शुरू कर दी। शुरुआत में महिला अधिकारियों ने 6000 रुपए की रिश्वत मांगी, लेकिन बाद में 3500 रुपए पर समझौता हो गया। इसके बाद बुनकर ने लोकायुक्त से शिकायत कर दी।

कार्यालय में रंगे हाथों दबोचा

बुनकर की शिकायत पर लोकायुक्त टीम कार्रवाई ने ट्रैप योजना बनाई। लोकायुक्त की टीम गुरुवार को ने दोनों अधिकारियों को उनके कार्यालय में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। नवरात्रि के पहले दिन इस कार्रवाई में महिला अधिकारी सुनीता चौधरी, रेखा राजपूत, अंजलि पुरानिया सहित दो आरक्षक महिला कर्मी भी पुलिस लाइन से शामिल रही। ये भी पढ़ें- Harda News : कार की डिग्गी से 70 किलो गांजा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार; नागपुर से हरदा बेचने आए थे बदमाश
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts