Harda News : कार की डिग्गी से 70 किलो गांजा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार; नागपुर से हरदा बेचने आए थे बदमाश

Harda News : कार की डिग्गी से 70 किलो गांजा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार; नागपुर से हरदा बेचने आए थे बदमाश
हरदा। जिले में एक कार से पुलिस ने अवैध रूप से लाए जा रहे 70 किलो गांजे के साथ 3 आरोपी को पकड़ा है। गांजे की कीमत 14 लाख रुपए आंकी है। इसके साथ ही चार पहिया वाहन जब्त किया गया है।

कार की डिग्गी में मिला गांजा

पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने गुरुवार को मीडिया को जानकारी देते हुए बतलाया कि बीती रात हरदा थाना कोतवाली को सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति एक कार से अवैध गांजा ला रहे हैं। उन्होंने बताया इस पर पुलिस ने तत्काल कार्राई करते हुए टीम बनाई। रन्हाई कला रोड पर एक कार MP 04 EB 4872) की डिग्गी से 70 किलो अवैध गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 14 लाख रुपए बतलाई गई है।

नागपुर से हरदा ला रहे थे गांजा

आरोपी महाराष्ट्र के नागपुर से यह अवैध गांजा बैतूल मार्ग से हरदा ला रहे थे। इस मामले में तस्कर शेख खलील (56) वाहन चालक धर्म धुर्वे (24) तथा सहयोगी नीलेश वंशकार (30) निवासी हरदा जिला ग्राम रहटगाँव को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली हरदा पर अपराध क्रमांक 472/24 धारा 8/20 B एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया। ये भी पढ़ें- भिखारियों के ठाठ! दिन में मांगते भीख और रात को होटल में करते आराम, इंदौर से राजस्थान भेजा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts