Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Udaipur Wedding Fees:उदयपुर शाही शादी में बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार्स ने किया धमाल, स्टार्स की फीस जानकर रह जाएंगे दंग

उदयपुर की शाही शादी ने सभी की नजरें अपनी ओर खींच ली हैं। अ इस शादी का सबसे बड़ा आकर्षण बनीं हॉलीवुड सुपरस्टार जेनिफर लोपेज, जिन्होंने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से माहौल में चार चांद लगा दिए जिसके लिए उन्होंने करोड़ो रुपए चार्ज किए।
उदयपुर शाही शादी में बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार्स ने किया धमाल, स्टार्स की फीस जानकर रह जाएंगे दंग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। उदयपुर इन दिनों पूरी दुनिया की नजरों में है, क्योंकि अरबपति रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शाही शादी धूमधाम से हुई। इस ग्रैंड वेडिंग में बॉलीवुड और हॉलीवुड के सितारे शामिल हुए हैं, लेकिन सबसे बड़ी आकर्षण बनी हैं हॉलीवुड की सुपरस्टार जेनिफर लोपेज। जेनिफर की परफॉर्मेंस ने पूरे समारोह में चार चांद लगा दिए। सोशल मीडिया पर उनके स्टेज पर धमाकेदार परफॉर्मेंस के वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जेनिफर लोपेज पहले भी कई इंडियन ग्रैंड वेडिंग में शामिल हो चुकी हैं। 2015 में उन्होंने संजय हिंदुजा और अनुसूया महतानी की शादी में परफॉर्म किया था इसके लिए उन्हें 6.5 करोड़ रुपए मिले थे। साल 2016 में रूसी तेल व्यवसायी मिखाइल गुटसेरिएव के बेटे की शादी में भी जेनिफर ने परफॉर्म किया उस समय उनकी फीस लगभग 9 करोड़ रुपए प्रति घंटे बताई गई थी। रिपोट्स के मुताबिक नेत्रा मंटेना की शादी में जेनिफर ने 17 करोड़ रुपए लिए है।

    इस शादी में बॉलीवुड के बड़े सितारे भी शामिल हुए। एक्टर शाहिद कपूर और रणवीर सिंह ने लगभग 3-4 करोड़ रुपए फीस ली। नोरा फतेही ने परफॉर्म करने के लिए 50 लाख से 1 करोड़ रुपए चार्ज किए। वहीं, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडिस, करण जौहर और जाह्नवी कपूर ने 1-2 करोड़ रुपए प्रति परफॉर्मेंस चार्ज किया। इसके अलावा बॉलीवुड की लीजेंड माधुरी दीक्षित ने फिल्म ‘देवदास’ के गाने ‘डोला रे डोला’ पर परफॉर्म करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

    उदयपुर की इस ग्रैंड शादी में जेनिफर की परफॉर्मेंस और बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी ने इस शादी को यादगार बना दिया, जो हमेशा लोगों की यादों में रहेगी।

    नेत्रा और वामसी गादिराजू की शादी भी बेहद शानदार रही। नेत्रा ने रेड कलर का लेस वाला खूबसूरत लहंगा पहना, जबकि वामसी व्हाइट शेरवानी में राजकुमार जैसे दिखे। दोनों एक-दूसरे के लिए बने लग रहे थे। 

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts