Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल : कोलार डैम में नहाते समय डूबे दो छात्र, 18 घंटे रेस्क्यू के बाद मिले शव, पिकनिक के दौरान हुआ हादसा

भोपाल : कोलार डैम में नहाते समय डूबे दो छात्र, 18 घंटे रेस्क्यू के बाद मिले शव, पिकनिक के दौरान हुआ हादसा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। राजधानी भोपाल से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। रविवार दोपहर पिकनिक मनाने कोलार डैम पहुंचे चार छात्रों में से दो की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन शवों का पता नहीं चल सका। करीब 18 घंटे की मशक्कत के बाद सोमवार सुबह दोनों युवकों के शव बरामद किए गए।

    पिकनिक मनाने पहुंचे थे कोलार डैम

    जानकारी के मुताबिक, चार छात्र रविवार को कोलार डैम में पिकनिक मनाने के लिए गए थे। दोपहर को सभी दोस्त पानी में उतर गए और नहाते हुए मस्ती करने लगे। इस दौरान तीन युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनमें से एक छात्र ने किसी तरह खुद को संभाल लिया और तैरकर किनारे पहुंच गया, लेकिन दो अन्य गहरे पानी में समा गए।

    मृतकों की पहचान

    बिलकिसगंज थाना प्रभारी संदीप मीणा ने बताया कि मृतकों की पहचान 22 वर्षीय प्रिंस राजपूत और 20 वर्षीय उज्ज्वल त्रिपाठी के रूप में हुई है। प्रिंस बिहार का रहने वाला था और भोपाल के एमपी नगर में किराए पर रहता था। वहीं उज्ज्वल छतरपुर का रहने वाला था और अशोका गार्डन इलाके में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहा था। दोनों छात्र बी.फार्मा की पढ़ाई कर रहे थे।

    हादसे का वीडियो आया सामने

    हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छात्र मस्ती करते हुए डैम में नहा रहे हैं। इसी बीच कुछ लड़के गहरे पानी की ओर बढ़ते नजर आते हैं और फिर शोर मचता है। माना जा रहा है कि वीडियो मौके पर मौजूद किसी दोस्त या प्रत्यक्षदर्शी ने मोबाइल से बनाया था। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।

    परिजनों को सौंपे जाएंगे शव

    पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम बिलकिसगंज में कराया जा रहा है। इसके बाद एक शव बिहार और दूसरा छतरपुर रवाना किया जाएगा। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

    Vaishnavi Mavar
    By Vaishnavi Mavar

    Latest Posts