Agar malwa News : आगर-उज्जैन रोड पर कार-ट्रक की टक्कर, दो लोगों की मौत

Follow on Google News
Agar malwa News : आगर-उज्जैन रोड पर कार-ट्रक की टक्कर, दो लोगों की मौत
आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में मंगलवार को एक कार और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इलाज कराने इंदौर जा रहे थे

कोतवाली थाना प्रभारी अनिल मालवीय ने बताया कि यह हादसा आगर-उज्जैन रोड पर सुबह करीब चार बजे हुआ। कार सवार लोग अपने परिवार के किसी सदस्य का इलाज कराने इंदौर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि राजगढ़ जिले के निवासी अरविंद सिंह और मंजू सोनी की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रक चालक मौके से फरार

अधिकारी ने बताया कि दो अन्य लोग जो घायल हुए हैं, उनका पहले आगर मालवा जिला अस्पताल में इलाज किया गया और फिर उन्हें उज्जैन के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है। ये भी पढ़ें- जबलपुर में बड़ा हादसा : महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, ट्रक-ट्रैवलर और कार की टक्कर में 7 की मौत
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts