Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मणिपुर में हिंसा:2 मासूमों की मौत के बाद बवाल, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

मणिपुर एक बार फिर हिंसा की आग में झुलसता नजर आ रहा है। बिष्णुपुर जिले के मोइरांग ट्रोंग्लाओबी इलाके में संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है।
Follow on Google News
2 मासूमों की मौत के बाद बवाल, 5 जिलों में इंटरनेट बंद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    देर रात हुए इस हमले में एक घर को निशाना बनाया गया, जहां सो रहे बच्चों की जान चली गई। वहीं घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया। हालात को काबू में रखने के लिए सरकार ने पांच जिलों में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

    देर रात घर पर हमला 

    बता दें कि घटना रात करीब एक बजे की बताई जा रही है, जब मोइरांग ट्रोंग्लाओबी में संदिग्ध उग्रवादियों ने बम से हमला किया। विस्फोट सीधे एक घर पर हुआ, इस दौरान परिवार सो रहा था। धमाके में पांच साल के लड़के और छह महीने की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। अचानक हुए हमले से पूरे इलाके दहशत फैल गई।

    ये भी पढ़ें: सबरीमाला मंदिर मामला: केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में रखा पक्ष, 'धार्मिक मामलों में कोर्ट को सीमित हस्तक्षेप करना चाहिए'

    गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन 

    घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने पेट्रोल पंप के पास खड़े दो तेल टैंकरों और एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा मोइरांग थाने के सामने टायर जलाए गए और एक पुलिस चौकी में भी तोड़फोड़ की गई। 

    ये भी पढ़ें: एअर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज : अब दूरी के हिसाब से लगेगा चार्ज; महंगे होंगे टिकट

    सरकार सख्त, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

    स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन ने तुरंत जरुरी कदम उठाए। इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में इंटरनेट सेवाएं तीन दिनों के लिए बंद कर दी गई हैं। सुरक्षा बलों को संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है ताकि हालात को काबू किया जा सके। इस बीच मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद ने घटना को ‘बर्बर’ बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts