PlayBreaking News

एअर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज :अब दूरी के हिसाब से लगेगा चार्ज; महंगे होंगे टिकट

जेट फ्यूल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बाद Air India ने फ्यूल सरचार्ज में बड़ा बदलाव किया है। 8 अप्रैल से घरेलू और 10 अप्रैल से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर दूरी के हिसाब से नया सरचार्ज लागू होगा, जिससे फ्लाइट टिकट महंगे हो सकते हैं।
Follow on Google News
अब दूरी के हिसाब से लगेगा चार्ज; महंगे होंगे टिकट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण दुनिया भर में जेट फ्यूल की कीमतें करीब 100% तक बढ़ गई हैं। इसका असर अब हवाई यात्रियों पर भी पड़ने लगा है। टाटा ग्रुप की एयरलाइन Air India ने अपने फ्यूल सरचार्ज में बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया है।

    कंपनी 8 अप्रैल 2026 से पुराने फ्लैट फ्यूल सरचार्ज को हटाकर दूरी (Distance) के आधार पर नया स्लैब सिस्टम लागू करने जा रही है। इस बदलाव के बाद एअर इंडिया की उड़ानों का किराया और महंगा हो सकता है।

    क्यों लिया गया यह फैसला?

    एअर इंडिया के मुताबिक Aviation Turbine Fuel (ATF) की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो गई है। इससे दुनिया भर की एयरलाइंस की ऑपरेशनल लागत बढ़ गई है। इसी वजह से एयरलाइन ने फ्यूल सरचार्ज का नया ढांचा लागू करने का फैसला किया है।

    • घरेलू उड़ानों पर नया नियम 8 अप्रैल से लागू होगा
    • अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 10 अप्रैल से लागू होगा

    घरेलू उड़ानों पर असर (8 अप्रैल से)

    घरेलू रूट्स पर अब एक समान फ्यूल सरचार्ज नहीं होगा, बल्कि दूरी के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा।

    0–500 किमी दूरी: प्रति सेक्टर 299 रुपये अतिरिक्त

    500–1000 किमी: इससे ज्यादा शुल्क लागू

    2000 किमी से ज्यादा दूरी: प्रति सेक्टर करीब 899 रुपये तक अतिरिक्त

    सरकार ने घरेलू ATF की कीमतों में बढ़ोतरी को 25% तक सीमित किया है, जिससे कुछ राहत जरूर मिली है। फिर भी ज्यादातर रूट्स पर टिकट महंगे होने की संभावना है।

    ये भी पढ़ें: वंदे भारत में फिर निकले कीड़े! IRCTC का बड़ा एक्शन, वेंडर पर 10 लाख का जुर्माना

    अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर (10 अप्रैल से)

    एअर इंडिया ने अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय रूट्स के लिए अलग सरचार्ज तय किया है।

    1. उत्तरी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया

    प्रति सेक्टर: 280 डॉलर (करीब 23,400 रुपये)

    आने-जाने की टिकट पर करीब 47,000 रुपये अतिरिक्त

    2. यूरोप और यूके

    प्रति सेक्टर: 205 डॉलर (करीब 17,000 रुपये)

    3. अफ्रीका और मध्य एशिया

    प्रति सेक्टर: 130 डॉलर (करीब 10,800 रुपये)

    4. मिडिल ईस्ट

    प्रति सेक्टर: 50 डॉलर (करीब 4,200 रुपये)

    5. दक्षिण-पूर्व एशिया और चीन

    प्रति सेक्टर: 100 डॉलर (करीब 8,300 रुपये)

    सिंगापुर के लिए: 60 डॉलर प्रति सेक्टर

    6. सार्क देश (नेपाल, श्रीलंका)

    प्रति सेक्टर: 24 डॉलर (करीब 2,000 रुपये)

    पहले से बुक टिकट पर क्या असर होगा

    एअर इंडिया ने साफ किया है कि जो टिकट पहले ही बुक हो चुके हैं उन पर नया फ्यूल सरचार्ज लागू नहीं होगा। हालांकि, अगर यात्री अपनी यात्रा की तारीख या यात्रा योजना (Itinerary) बदलता है, तो नया सरचार्ज लागू हो सकता है। एयरलाइन ने यह भी कहा है कि हालात के मुताबिक फ्यूल सरचार्ज की समय-समय पर समीक्षा की जाती रहेगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts