Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Twisha Sharma Death Case:ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में आज सुनवाई, पति समर्थ सिंह ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में शुक्रवार को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होने जा रही है। मामले के मुख्य आरोपी और ट्विशा के पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर समर वेकेशन कोर्ट में सुनवाई होगी। गिरफ्तारी से बचने के लिए समर्थ सिंह ने हाईकोर्ट का रुख किया है।
Follow on Google News
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में आज सुनवाई, पति समर्थ सिंह ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में आज सुनवाई

भोपाल। ट्विशा शर्मा की मौत के बाद से आरोपी समर्थ सिंह फरार चल रहा है। भोपाल पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और उस पर 30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है। इस मामले में दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वहीं ट्विशा के परिजन भी मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की समर वेकेशन कोर्ट में शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई जस्टिस एके सिंह की कोर्ट में होगी। आरोपी समर्थ सिंह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। इससे पहले भोपाल की निचली अदालत से उसे राहत नहीं मिल सकी थी। अब हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद ही यह साफ होगा कि उसे जमानत मिलेगी या जेल जाना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव 2026 का ऐलान : 10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को वोटिंग, खड़गे-दिग्विजय समेत कई दिग्गजों का खत्म हो रहा कार्यकाल

दहेज प्रताड़ना के लगे गंभीर आरोप

बता दें कि ट्विशा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में नई दिल्ली में समर्थ सिंह से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों के अनुसार लगातार मानसिक दबाव और प्रताड़ना के कारण ट्विशा परेशान रहने लगी थी। इसी तनाव के चलते उसने 12 मई 2026 की रात भोपाल स्थित ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस समर्थ सिंह की कर रही तलाश 

ट्विशा की मौत के बाद भोपाल पुलिस ने समर्थ सिंह और उसकी मां गिरीबाला सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस लगातार आरोपी समर्थ की तलाश कर रही है, लेकिन वह अब तक गिरफ्तारी से बचा हुआ है। उसके खिलाफ 30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है। पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे चुकी हैं। इसके बावजूद आरोपी का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है।

ये भी पढ़ें: ED Raid in Bengal: कई ठिकानों पर छापे, 'सोना पप्पू' ने उगले कई राज, पूर्व DCP के घर भी पहुंची जांच एजेंसी

सह-आरोपी मां को मिल चुकी राहत

मामले में सह-आरोपी गिरीबाला सिंह को पहले ही भोपाल कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी है। गिरीबाला सिंह पूर्व में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार रह चुकी हैं वहीं ट्विशा शर्मा के परिजन अब उनकी जमानत निरस्त कराने की तैयारी में हैं। सूत्रों के मुताबिक परिवार जल्द ही हाईकोर्ट में इस संबंध में याचिका दाखिल कर सकता है। मामले की अगली सुनवाई अब काफी अहम मानी जा रही है।

परिजनों की नजर कोर्ट के फैसले पर

ट्विशा शर्मा के परिवार की ओर से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग लगातार की जा रही है। परिजनों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा है। ऐसे में अदालत का फैसला केस की दिशा तय कर सकता है। दूसरी ओर पुलिस भी आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज करने की बात कह रही है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts