इंदौर डबल मर्डर: पिता और बहन को मौत के घाट उतारकर फ्लाइट से दिल्ली भागा बेटा, भाई की शादी के लिए दोस्त बना हत्याकांड का साथी!

50 लाख की संपत्ति के लालच में बेटे ने रिश्तों का कत्ल कर दिया। इंदौर के कालानी नगर में हर्ष यादव ने दोस्त अमन के साथ मिलकर पहले पिता राजू की चाकू मारकर हत्या की और शव नाले में फेंक दिया। इसके बाद बहन हर्षिता का गला घोंट दिया। दोनों हत्याओं के बाद घर से जेवर और नकदी समेटी। सह-आरोपित गिरफ्तार, जबकि हर्ष फ्लाइट से दिल्ली फरार हो गया।
इंदौर डबल मर्डर: पिता और बहन को मौत के घाट उतारकर फ्लाइट से दिल्ली भागा बेटा, भाई की शादी के लिए दोस्त बना हत्याकांड का साथी!
AI GENERATED

इंदौर -- शहर के कालानी नगर में पिता राजू यादव और बहन हर्षिता की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी हर्ष यादव ने पिता की 50 लाख रुपये में बेची गई संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलने पर हत्या की साजिश रची। उसने दोस्त अमन के साथ मिलकर पहले पिता की हत्या की और फिर घर पहुंचकर बहन को भी मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद दोनों ने घर से सोने के जेवर और नकदी समेट ली। इसके बाद हर्ष फ्लाइट से दिल्ली फरार हो गया।

ये भी पढ़ें: PU Special : सरकारी इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद बनाया पुल, एक सप्ताह तक किया श्रमदान; जोड़ दिए दो जिलों के रास्ते

भाई की शादी के लिए चाहिए थे रुपये, दोस्त भी बना हत्याकांड का भागीदार

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार सह-आरोपित अमन ने पूछताछ में बताया कि 2 दिसंबर को उसके भाई की शादी है और उसे रुपयों की जरूरत थी। इसी मजबूरी का फायदा उठाकर हर्ष ने उसे हत्या की साजिश में शामिल कर लिया। हर्ष ने अरिहंत नगर में किराये पर कमरा लिया था, जहां पिता राजू को बहाने से बुलाया गया।

ये भी पढ़ें: PU Special : आयुर्वेद पर बढ़ रहा भरोसा, 5 साल में 25% तक बढ़े मरीज; अब पथरी, हर्निया और गॉलब्लेडर के ऑपरेशन भी

पहले पिता की हत्या, फिर बहन का गला घोंटा

साजिश के तहत अमन राजू को ऑटो रिक्शा में सामान लेने के बहाने अरिहंत नगर ले गया। वहां हर्ष ने चाकू से हमला कर पिता की हत्या कर दी। शव को बोरे में भरकर तड़के करीब 3 बजे हातोद थाना क्षेत्र के बड़ी कलमेर के पास नाले में फेंक दिया गया।इसके बाद दोनों कालानी नगर पहुंचे, जहां हर्षिता को अकेला पाकर उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद घर की अलमारी से सोने के आभूषण और नकदी निकाल ली।

ये भी पढ़ें: महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, भारत ने कोरिया को 2-1 से हराया; मुमताज और सुनेलिता ने दागे गोल

पांच मिनट के CCTV फुटेज में कैद हुई खौफनाक वारदात

पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में हर्ष की गतिविधियां कैद हुई हैं। वह ऑटो रिक्शा रोककर पैदल घर पहुंचा और दरवाजे की आड़ लेकर घंटी बजाई। हर्षिता ने उसे देखकर दरवाजा खोला तो वह जबरन अंदर घुस गया और उसका मुंह दबाकर उसे भीतर खींच ले गया। फुटेज में हर्षिता के रोने और चिल्लाने की आवाज भी सुनाई दी। उसकी आवाज सुनकर अमन भी घर में पहुंचा और दरवाजा बंद कर दिया।

ये भी पढ़ें: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा राष्ट्रीय टीम घोषित, एमपी के वैभव पवार राष्ट्रीय मंत्री, पूर्व क्रिकेटर चहल कार्यसमिति में शामिल

दिल्ली भागा मुख्य आरोपी, पुलिस की तीन टीमें तलाश में

वारदात के बाद हर्ष ने इत्मीनान से घर की तलाशी ली और कीमती सामान लेकर फ्लाइट से दिल्ली भाग गया। पुलिस के मुताबिक, वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है। डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत के अनुसार, हत्या की मुख्य वजह पैसों का विवाद है। पुलिस की तीन टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts