राज्यसभा चुनाव 2026 का ऐलान :10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को वोटिंग, खड़गे-दिग्विजय समेत कई दिग्गजों का खत्म हो रहा कार्यकाल

चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। मल्लिकार्जुन खड़गे, दिग्विजय सिंह और एचडी देवगौड़ा समेत कई नेताओं का कार्यकाल खत्म हो रहा है। जानिए पूरा चुनाव कार्यक्रम और राजनीतिक समीकरण।
Follow on Google News
10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को वोटिंग, खड़गे-दिग्विजय समेत कई दिग्गजों का खत्म हो रहा कार्यकाल
राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान। (फाइल फोटो))

नई दिल्ली। देश की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले राज्यसभा चुनाव 2026 का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मतदान 18 जून 2026 को होगा और उसी दिन शाम को नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। इन चुनावों को खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि कई बड़े नेताओं का कार्यकाल खत्म हो रहा है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों के नाम और संख्या बल का गणित बैठाना शुरू कर दिया है।

चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल

चुनाव आयोग के मुताबिक राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 1 जून 2026 को जारी होगी। इसके बाद उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

राज्यसभा चुनाव 2026 का पूरा कार्यक्रम

तारीख

कार्यक्रम

1 जून 2026

अधिसूचना जारी

8 जून 2026

नामांकन की आखिरी तारीख

9 जून 2026

नामांकन पत्रों की जांच

11 जून 2026

नाम वापस लेने की अंतिम तारीख

18 जून 2026

मतदान

18 जून 2026

शाम 5 बजे से मतगणना

20 जून 2026

चुनाव प्रक्रिया पूरी

आयोग के अनुसार, मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा।

इन 10 राज्यों की 24 सीटों पर होगा चुनाव

राज्यसभा चुनाव जिन राज्यों में होंगे, उनमें आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक जैसे बड़े राज्य शामिल हैं।

किस राज्य में कितनी सीटें खाली?

राज्य

सीटें

आंध्र प्रदेश

4

गुजरात

4

कर्नाटक

4

मध्य प्रदेश

3

राजस्थान

3

झारखंड

1

मणिपुर

1

मेघालय

1

अरुणाचल प्रदेश

1

मिजोरम

1

इसके अलावा झारखंड, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में कुछ सीटों पर उपचुनाव की संभावना भी जताई जा रही है।

किन बड़े नेताओं का खत्म हो रहा कार्यकाल?

इस बार कई बड़े राजनीतिक चेहरों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इनमें सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के नेता शामिल हैं।

प्रमुख नेताओं की सीटें हो रहीं खाली

  • मल्लिकार्जुन खड़गे
  • दिग्विजय सिंह
  • एचडी देवगौड़ा
  • रवनीत सिंह बिट्टू
  • जॉर्ज कूरियन
  • राजेंद्र गहलोत
  • नीरज डांगी
Twitter Post

11 बीजेपी और 4 कांग्रेस सांसद हो रहे रिटायर

राज्यसभा से इस बार 22 सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इनमें बीजेपी के 11 सांसद और कांग्रेस के 4 सांसद हैं। इन चुनावों के बाद भी राज्यसभा में NDA की स्थिति मजबूत बनी रह सकती है।

खड़गे और दिग्विजय सिंह पर सबकी नजर

खड़गे की वापसी लगभग तय

कर्नाटक में कांग्रेस के पास मजबूत संख्या बल है। माना जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को दोबारा राज्यसभा भेजा जाएगा। कांग्रेस यहां तीन सीटें जीत सकती है।

दिग्विजय सिंह की राह मुश्किल?

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति उतनी मजबूत नहीं दिख रही। पार्टी के पास सीमित अतिरिक्त वोट हैं। हालांकि कांग्रेस एक सीट जीत सकती है, लेकिन दिग्विजय सिंह पहले ही दोबारा राज्यसभा जाने से इनकार कर चुके हैं।

राज्य में दो सीटें बीजेपी और एक सीट कांग्रेस के खाते में जाने की संभावना है।

Featured News

केंद्रीय मंत्रियों की कुर्सी पर भी नजर

राजस्थान से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का कार्यकाल खत्म हो रहा है। माना जा रहा है कि पंजाब चुनाव को देखते हुए बीजेपी उन्हें फिर मौका दे सकती है। वहीं केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। बीजेपी उन्हें दोबारा भेजती है या नहीं, इस पर सबकी नजर बनी हुई है।

गुजरात में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका

गुजरात में कांग्रेस की हालत सबसे कमजोर नजर आ रही है। राज्यसभा की 11 सीटों में फिलहाल कांग्रेस का केवल एक सदस्य है। लेकिन वर्तमान संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस अपना उम्मीदवार नहीं जिता पाएगी। अगर ऐसा हुआ तो पहली बार गुजरात से कांग्रेस का कोई भी राज्यसभा सांसद नहीं होगा।

चुनाव आयोग के खास निर्देश

  • चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया को लेकर कुछ खास निर्देश भी जारी किए हैं।
  • मतदान के लिए जरूरी नियम
  • वोटिंग में केवल विशेष बैंगनी स्केच पेन का इस्तेमाल होगा।
  • यह पेन रिटर्निंग ऑफिसर उपलब्ध कराएंगे।
  • किसी अन्य पेन के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी।
  • चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे।

Breaking News

क्यों अहम हैं ये राज्यसभा चुनाव?

राज्यसभा में संख्या बल सरकार के लिए बेहद अहम होता है। कई बड़े विधेयक, संवैधानिक संशोधन और राजनीतिक रणनीतियां राज्यसभा के आंकड़ों पर निर्भर करती हैं। ऐसे में बीजेपी, कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में उम्मीदवार चयन, क्रॉस वोटिंग और राजनीतिक समीकरणों को लेकर हलचल और तेज होने की संभावना है।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts