Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल:रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के घर चोरी की कोशिश, पुलिस का सायरन सुनकर भागे बदमाश

ट्विशा शर्मा मौत मामले की आरोपी रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के घर चोरी की वारदात हुई हालांकि पुलिस का सायरन सुनकर बदमाश सामान छोड़कर भाग गए। वहीं इस मामले में दो संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं।
रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के घर चोरी की कोशिश, पुलिस का सायरन सुनकर भागे बदमाश

एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के घर चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार बदमाश घर में घुसकर सोने के जेवरात और गिरिबाला सिंह व उनके बेटे समर्थ सिंह से जुड़े कुछ दस्तावेजों की एक फाइल लेकर भागने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि पुलिस की गश्ती गाड़ी का सायरन सुनते ही बदमाश सामान छोड़कर मौके से फरार हो गए। मामले की पुष्टि एसीपी रजनीश कश्यप ने की है।

घर के पिछले हिस्से से दाखिल हुए बदमाश

घटना के समय गिरिबाला सिंह के भाई घर में मौजूद थे। उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार की दरमियानी रात बदमाश घर के पिछले हिस्से से अंदर घुसे जिससे घर में मौजूद लोगों को चोरी की भनक तक नहीं लगी। इसी दौरान इलाके में गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी घर के पास पहुंची। सायरन की आवाज सुनते ही बदमाश घबरा गए और चोरी का सामान वहीं छोड़कर भाग निकले।

दो संदिग्ध हिरासत में

पुलिसकर्मियों ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने के बाद रविवार को दो लोगों को हिरासत में लिया गया। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

ट्विशा शर्मा मौत मामले में न्यायिक हिरासत में हैं गिरिबाला और समर्थ

ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह फिलहाल 30 जून तक न्यायिक हिरासत में हैं। इससे पहले 16 जून को दोनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया था।

ये भी पढ़ें: सेशेल्स दौरे पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत, स्टेट हाउस में मिला गार्ड ऑफ ऑनर; राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी से की मुलाकात

कोर्ट में रखी थीं कई मांगें

सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह ने अदालत से कहा था कि जेल में उन्हें दिए जा रहे हिंदी और अंग्रेजी अखबारों से उनके केस से जुड़ी खबरें काट दी जाती हैं। उन्होंने पूरा अखबार उपलब्ध कराने की मांग की थी। इसके अलावा उन्होंने वकीलों से मिलने के लिए तय 20 मिनट की समय सीमा हटाने और बेटे समर्थ सिंह के साथ एक ही समय पर वकीलों से मिलने की अनुमति देने की भी मांग की थी ताकि कानूनी रणनीति पर बेहतर तरीके से चर्चा की जा सके।

ये भी पढ़ें: इंजन चालू था और विमान से उतर गई ट्रेनी पायलट : कानपुर एयरपोर्ट पर घूमते प्रोपेलर की चपेट में आई, DGCA ने इंस्ट्रक्टर को हटाया

जांच से जुड़े कई बिंदुओं पर उठाए थे सवाल

अदालत में हुई सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की ओर से जांच एजेंसियों से ट्विशा शर्मा के बैंक खाते, 7 लाख रुपये के खर्च, मोबाइल टावर लोकेशन और कार की चाबी से जुड़े तथ्यों की भी जांच कराने की मांग की गई थी। फिलहाल चोरी की कोशिश और ट्विशा शर्मा मौत मामले, दोनों की जांच अलग-अलग स्तर पर जारी है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts