Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पंचतत्व में विलीन हुईं ट्विशा शर्मा :12 दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि

भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया। भाई मेजर हर्षित ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई के दौरान मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों और करीबियों ने नम आंखों से ट्विशा को अंतिम विदाई दी।
Follow on Google News
12 दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि

Live Updates

05:19 PM 24/05/26

12 दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार

/img/116/1779623386203

 

04:58 PM 24/05/26

श्मशान घाट पहुंचा शव

Twitter Post

 

Twitter Post

 

04:49 PM 24/05/26

सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट सौंपेगी टीम 

पोस्टमॉर्टम से जुड़े सैंपल और विसरा भोपाल AIIMS में ही सुरक्षित रखे गए हैं। टीम अपनी रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सौंपेगी।

04:46 PM 24/05/26

अंतिम सफर पर ट्विशा

वहीं पोस्टमॉर्टम के बाद ट्विशा का शव अंतिम संस्कार के लिए भोपाल AIIMS से भदभदा श्मशान घाट के लिए रवाना कर दिया गया।

Twitter Post

 

04:26 PM 24/05/26

सैंपल लेकर दिल्ली रवाना हुई AIIMS की टीम

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दोबारा पोस्टमॉर्टम  करीब 3 घंटे चला। इसके बाद दिल्ली AIIMS की टीम 3 बॉक्स में सैंपल्स लेकर रवाना हो गई।

भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की 4 सदस्यीय मेडिकल टीम ने दोबारा पोस्टमॉर्टम किया। यह प्रक्रिया करीब 3 घंटे तक चली। जांच पूरी होने के बाद टीम अपने साथ तीन बॉक्स में सैंपल लेकर रवाना हो गई।

/img/116/1779629583741
/img/116/1779629668679
twisha Antim Sanskar

भदभदा श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

पोस्टमॉर्टम के बाद शाम 5 बजे भदभदा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा की तैयारियों के दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया। अर्थी सजने से पहले ट्विशा की मां फूट-फूटकर रो पड़ीं।

/img/116/1779629806976

परिवार बोला- सास और पति को श्मशान घाट में नहीं आने देंगे

ट्विशा की बहन स्वाति शर्मा ने कहा कि परिवार आरोपी पति और सास को श्मशान घाट में आने नहीं देगा। वहीं पिता नवनिधि शर्मा ने मामले की जांच जल्द से जल्द CBI को सौंपने की मांग की है। परिवार का आरोप है कि ट्विशा की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस केस का स्वत: संज्ञान लिया है। सोमवार को चीफ जस्टिस की बेंच इस मामले पर सुनवाई करेगी।

पति समर्थ सिंह 7 दिन की पुलिस रिमांड पर

ट्विशा के पति समर्थ सिंह को शनिवार को भोपाल जिला कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने उसे 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। साथ ही उसका पासपोर्ट जब्त करने के आदेश भी दिए गए हैं। पुलिस अब समर्थ से घटना वाली रात, मोबाइल चैट, कॉल डिटेल और फरारी के दौरान की गतिविधियों को लेकर पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस ट्विशा की डेडबॉडी का 3 घंटे चला पोस्टमॉर्टम : शव सौंपने की कार्रवाई जारी, बहन बोलीं अंतिम संस्कार में सास और पति को शामिल नहीं होने देंगे

12 मई की रात हुई थी संदिग्ध मौत

12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया था जबकि मायके पक्ष लगातार पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहा है। मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, ऑडियो क्लिप और पुलिस जांच को लेकर लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts