PlayBreaking News

टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह का वायरल वीडियो : रोती-बिलखती नजर आईं, नाक से बहता दिखा खून; आखिर ऐसा क्या हुआ?

Follow on Google News
टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह का वायरल वीडियो : रोती-बिलखती नजर आईं, नाक से बहता दिखा खून; आखिर ऐसा क्या हुआ?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। टीवी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 18’ की कंटेस्टेंट ईशा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में ईशा बुरी तरह से रोती-बिलखती नजर आईं और उनकी नाक से खून बहता देखा गया। यह देखकर फैंस घबरा गए और उनके हालचाल जानने के लिए लगातार कमेंट करने लगे। जिसके बाद ईशा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर खुद इस वीडियो की सच्चाई बताई।

    वीडियो देख फैंस हुए परेशान

    ईशा सिंह ने 4 अगस्त की शाम को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह कुर्सी पर बैठी थीं, बाल बिखरे हुए थे। चेहरा बुरी तरह डरा हुआ था, नाक से खून बहता साफ नजर आ रहा था। वह जोर-जोर से रो रही थीं और बुरी तरह घबराई हुई लग रही थीं। वीडियो में कोई कैप्शन नहीं था, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई।

    फैंस ने पूछा- क्या हुआ ईशा को?

    जैसे ही वीडियो सामने आया, फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा, “ईशू दी क्या हुआ?”, एक यूजर ने कहा, “भाभू को कुछ हुआ है, अविनाश जल्दी आओ।” एक ने लिखा, “मैं डर गया ये देखकर। अंदर तक झकझोर गया।” कई लोगों ने पोस्ट डिलीट करने की गुजारिश भी की

    ईशा सिंह ने बताई सच्चाई

    जब फैंस की चिंता हद पार करने लगी तो ईशा सिंह ने खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सफाई दी। उन्होंने लिखा- “हाय दोस्तों! मेरा इरादा आप सभी को डराने का नहीं था, लेकिन यह मेरे आने वाले म्यूजिक वीडियो का एक क्लिप था! मेरी चिंता करने के लिए शुक्रिया... प्यार, ईशा।” इस सफाई के बाद फैंस को थोड़ी राहत मिली, लेकिन कुछ लोग नाराज भी नजर आए।

    Uploaded media

    प्रमोशन के तरीके पर उठे सवाल

    ईशा सिंह के इस वीडियो के पीछे की सच्चाई जानने के बाद इंटरनेट पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ लोगों ने राहत की सांस ली कि ईशा ठीक हैं। जबकि कई लोग इस तरीके को गलत बताते हुए बोले कि यह “भावनाओं से खेलना” है। एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा- “प्रमोशन के लिए इस तरह डराना सही नहीं है। अगली बार जब कोई सच में मुसीबत में होगा तो लोग मजाक समझेंगे।”

    कौन हैं ईशा सिंह?

    • ईशा सिंह टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं।
    • 2015 में शो ‘इश्क का रंग सफेद’ से की एक्टिंग की शुरुआत।
    • ‘इश्क सुभान अल्लाह’, ‘सिर्फ तुम’, ‘बेकाबू’ जैसे शोज़ में मुख्य भूमिका निभाई।
    • ‘बिग बॉस 18’ की कंटेस्टेंट रहीं, टॉप 6 में बनाई थी जगह।
    • उनकी और अविनाश मिश्रा की केमिस्ट्री को शो में काफी पसंद किया गया।
    • हाल ही में कई म्यूजिक वीडियो में नजर आई हैं।

    ये भी पढ़ें: इम्तियाज अली लेकर आ रहे हैं दोस्ती पर फिल्म, अभिषेक बनर्जी-अपारशक्ति खुराना और वरुण शर्मा पहली बार एक साथ आएंगे नजर

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts