PlayBreaking News

ट्रंप की आसमान में बढ़ेगी ताकत...दिखाई नए विमान एयरफोर्स- 1 की तस्वीर, कहा- उड़ता- फिरता व्हाइट हाउस

करीब 40 करोड़ डॉलर (लगभग 3600 करोड़ रुपये) कीमत वाले इस विमान को स्वीकार करने पर अमेरिका में विवाद भी हुआ था।आलोचकों ने विदेशी सरकार से इतना महंगा उपहार लेने पर सवाल उठाए हैं।
Follow on Google News
दिखाई नए विमान एयरफोर्स- 1 की तस्वीर, कहा- उड़ता- फिरता व्हाइट हाउस

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देश- दुनिया में यात्रा करने के लिए अपने खास विमान का यूज करते हैं जो एयरफोर्स- 1 में शामिल होते हैं। वहीं ट्रंप को पिछले साल मई 2025 में कतर के शाही परिवार की तरफ से बोइंग 747 नामक विमान गिफ्ट में मिला था। विमान कई आधुनिक सुविधाओं के साथ- साथ अपने दमदार हाईटेक फीचर से लेस हैं। ट्रंप ने हाल ही में इस विमान की फोटोज शेयर की है। 

पुराने एयरफोर्स वन से बिल्कुल अलग

नए विमान का डिजाइन और रंग मौजूदा एयरफोर्स वन से काफी अलग है। पुराने हल्के नीले रंग की जगह अब विमान के निचले हिस्से को गहरे नेवी ब्लू रंग में रंगा गया है, जबकि ऊपर लाल पट्टी बनाई गई है। विमान के प्रवेश द्वार के पास राष्ट्रपति की आधिकारिक मुहर लगाई गई है, वहीं पिछले हिस्से पर अमेरिकी झंडा बनाया गया है। ट्रम्प ने कहा कि यह विमान दुनिया के किसी भी एयरपोर्ट पर उतरेगा तो उसकी अलग पहचान होगी।

यह भी पढ़ें: कीर स्टार्मर ने ब्रिटिश PM पद छोड़ने का किया ऐलान, 10 साल में छठे प्रधानमंत्री ने छोड़ी कुर्सी

NATO दौरे से होगी शुरुआत

ट्रम्प ने बताया कि वह अगले महीने तुर्किए में होने वाले NATO समिट में इसी विमान से यात्रा करेंगे। इसके अलावा नवंबर में प्रस्तावित चीन दौरे में भी यही विमान इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि 4 जुलाई को अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस समारोह में यह विमान विशेष फ्लाईपास्ट करेगा।

देखे बोइंग 747 की तस्वीरें

/img/95/1782122720418

करीब 3600 करोड़ की लागत में बना यह विमान कई अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस हैं।

 

/img/95/1782122846493

ट्रंप ने मैरीलेंड के जॉइंट बेस एंड्रयूज में कतर से गिफ्ट में मिले इस विमान को हवा में उड़ता- फिरता व्हाइट हाउस बताया

कितनी है नए एयरफोर्स वन की कीमत?

कतर से मिले इस विशेष बोइंग 747 विमान की अनुमानित कीमत करीब 40 करोड़ डॉलर (लगभग 3,600 करोड़ रुपए) बताई जा रही है। इसकी कीमत और विदेशी सरकार से मिले उपहार होने की वजह से अमेरिका में इस विमान को लेकर राजनीतिक और कानूनी बहस भी छिड़ी हुई है।

सुरक्षा के लिए किए गए बड़े बदलाव

खतरे खत्म किए गए

  • संभावित जासूसी और सुरक्षा जोखिमों को दूर करने के लिए विमान की पूरी जांच की गई।
  • संवेदनशील सिस्टम को अमेरिकी सुरक्षा मानकों के अनुसार अपग्रेड किया गया।

हाई-टेक तकनीक जोड़ी गई

  • आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम लगाए गए हैं।
  • मिशन कंट्रोल, सुरक्षा तंत्र और लॉजिस्टिक सपोर्ट को बेहतर बनाया गया है।

नया लुक दिया गया

  1. अंदरूनी हिस्से में सीमित बदलाव हुए हैं।
  2. बाहरी हिस्से को लाल, सफेद, नीले और सुनहरे रंगों से नया रूप दिया गया है।
  3. 2028 तक ही रहेगा सेवा में

यह भी पढ़ें: फिलीपींस के स्कूल में फायरिंग : 3 छात्रों की मौत, 5 घायल; उसी स्कूल का छात्र निकला एक आरोपी

अमेरिकी प्रशासन के अनुसार यह विमान एक अस्थायी व्यवस्था है। इसे तब तक एयरफोर्स वन के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा, जब तक बोइंग कंपनी नए VC-25B राष्ट्रपति विमान तैयार नहीं कर देती। बोइंग को ये विमान 2024 में सौंपने थे, लेकिन परियोजना में देरी होने के कारण अब उनकी डिलीवरी 2028 तक होने की संभावना है।

गिफ्ट को लेकर उठे विवाद

करीब 40 करोड़ डॉलर (लगभग 3600 करोड़ रुपये) कीमत वाले इस विमान को स्वीकार करने पर अमेरिका में विवाद भी हुआ था।आलोचकों ने विदेशी सरकार से इतना महंगा उपहार लेने पर सवाल उठाए, जबकि कई नेताओं ने इसे हितों के टकराव और नैतिकता से जुड़ा मुद्दा बताया।

व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

प्रशासन ने कहा कि विमान स्वीकार करना पूरी तरह कानूनी है। ट्रम्प के कार्यकाल के बाद इसे उनके राष्ट्रपति पुस्तकालय को दान कर दिया जाएगा। पुराने विमानों को दी जा रही विदाई

अब तक अमेरिकी राष्ट्रपति 1990 के दशक से सेवा में मौजूद दो बोइंग 747-200B विमानों का उपयोग करते थे। नए विमान के आने के साथ पुराने विमानों को धीरे-धीरे रिटायर किया जा रहा है। इसे अमेरिकी राष्ट्रपति परिवहन प्रणाली के नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts