Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का करारा जवाब !जंग तुमने शुरू की तो खत्म नहीं कर पाओगे, बढ़ा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खतरा

डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी धमकी के बाद ईरान ने पलटवार करते हुए चेतावनी दी है कि अगर उसके ऊर्जा ठिकानों पर हमला हुआ तो जवाब मिडिल ईस्ट से बाहर जाएगा। बढ़ता तनाव अंतरराष्ट्रीय संकट की ओर इशारा कर रहा है।
जंग तुमने शुरू की तो खत्म नहीं कर पाओगे,  बढ़ा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर  खतरा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्य पूर्व में जारी तनाव अब सिर्फ मिसाइलों और एयरस्ट्राइक तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नेताओं की तीखी बयानबाजी ने भी हालात को और खतरनाक बना दिया है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को दी गई कड़ी चेतावनी के बाद तेहरान ने भी खुलकर पलटवार किया है। ट्रंप ने जहां पूरी सभ्यता खत्म  होने जैसी गंभीर धमकी दी। वहीं ईरान ने साफ कर दिया है कि अगर जंग शुरू हुई तो उसे रोकना किसी के बस में नहीं होगा। ईरान के सैन्य और राजनीतिक तंत्र से जुड़े अधिकारियों ने संकेत दिया है कि अब जवाब सीमित नहीं रहेगा  बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर असर देखने को मिल सकता है।

    एक रात में बदल सकती है दुनिया : ट्रंप

    डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक बेहद सख्त और चेतावनी भरा संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि अगर हालात नहीं सुधरे तो एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है , जो फिर कभी वापस नहीं आएगी। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच संघर्ष लगातार तेज हो रहा है। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि यह रात इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण और निर्णायक पलों में से एक हो सकती है।

    ईरान का पलटवार : जंग शुरू की तो खत्म नहीं कर पाओगे 

    ट्रंप के बयान के तुरंत बाद ईरान की ओर से कड़ा जवाब सामने आया। भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फताली ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर कोई युद्ध शुरू करता है, तो उसे खत्म करना उसके बस में नहीं रहेगा। ईरान पहले भी चेतावनी दे चुका है कि विरोधी देशों को अपनी पिछली गलतियों से सीखना चाहिए। यह बयान इस बात का संकेत है कि ईरान अब पीछे हटने के मूड में नहीं है। 

    ये भी पढ़ें: ईरान पर इजरायल का एयरस्ट्राइक : 18 की मौत, 24 घायल, युद्ध और भड़का

    IRGC की खुली धमकी : मिडिल ईस्ट से बाहर भी होगा हमला

    ईरान की सबसे ताकतवर सैन्य इकाई रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने अमेरिका को सीधी चेतावनी दी है। IRGC के मुताबिक अगर ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमला हुआ तो जवाब सिर्फ मध्य पूर्व तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि दूर-दराज के देशों के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर भी निशाने पर आ सकते हैं। यह बयान बेहद गंभीर माना जा रहा है क्योंकि इससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर बड़ा असर पड़ सकता है।

    ऊर्जा ठिकाने बने संभावित टारगेट

    ईरान ने साफ संकेत दिया है कि वह अब केवल सैन्य ठिकानों तक सीमित नहीं रहेगा। तेल और गैस से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बनाया जा सकता है।

    संयम की सीमा खत्म होने का दावा

    IRGC ने अपने बयान में कहा कि अब तक ईरान ने संयम बरता था, लेकिन अब सब्र का बांध टूट चुका है। यह संकेत देता है कि आने वाले समय में ईरान की सैन्य प्रतिक्रिया और आक्रामक हो सकती है।

    ये भी पढ़ें: ईरान का दावा : अमेरिका-इजरायल ने उसके परमाणु ठिकानों पर 7 बार हमला किया, UN को दी पूरी जानकारी

    लगातार बढ़ता टकराव

    ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव पिछले कुछ हफ्तों में काफी बढ़ गया है। एक तरफ जहां इजरायल लगातार ईरान में एयरस्ट्राइक कर रहा है, जिसमें अमेरिका भी रणनीतिक समर्थन दे रहा है। वहीं दूसरी ओर ईरान भी जवाबी हमले कर रहा है और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जवाब देने की चेतावनी दे रहा है।

    क्या दुनिया एक बड़े युद्ध के करीब?

    विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की बयानबाजी और लगातार बढ़ते हमले संकेत देते हैं कि स्थिति नियंत्रण से बाहर जा सकती है। अगर ऊर्जा ठिकानों पर हमले शुरू होते हैं और बड़े देश सीधे तौर पर शामिल होते हैं, तो यह संघर्ष एक बड़े वैश्विक युद्ध में बदल सकता है।

    Sona Rajput
    By Sona Rajput

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

    Latest Posts