PlayBreaking News

रामचरण की ‘पेद्दी’ को मिली सेंसर की मंजूरी:‘चिकिरी चिकिरी’ से हटे डबल मीनिंग बोल, फिल्म से गायब हुआ ये शब्द!

रामचरण और जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म ‘पेद्दी’ रिलीज से पहले लगातार सुर्खियों में है। फिल्म को CBFC से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिल गया है, यानी अब यह तय उम्र सीमा के साथ सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। सेंसर प्रक्रिया पूरी होने के बाद फिल्म का रास्ता साफ हो चुका है।
Follow on Google News
‘चिकिरी चिकिरी’ से हटे डबल मीनिंग बोल, फिल्म से गायब हुआ ये शब्द!
PEDDI

एंटरटेनमेंट डेस्क। साउथ सुपरस्टार रामचरण की आने वाली फिल्म ‘पेद्दी’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अब इस फिल्म को सेंसर बोर्ड यानी CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) से हरी झंडी मिल गई है। फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है, जिसका मतलब है कि 16 साल से कम उम्र के दर्शक इसे माता-पिता की निगरानी में देख सकते हैं।

करीब 3 घंटे 9 मिनट की होगी फिल्म

निर्माताओं ने जानकारी दी है कि फिल्म ‘पेद्दी’ का फाइनल रनटाइम 189 मिनट रखा गया है। यानि फिल्म लगभग 3 घंटे और 9 मिनट लंबी होगी। यह एक लंबी फिल्म मानी जा रही है, जिसमें कहानी को विस्तार से दिखाया जाएगा। दर्शकों को एक इमोशनल और स्पोर्ट्स ड्रामा का पूरा अनुभव मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Hike: महंगाई का डबल अटैक! 10 दिन में चौथी बार फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

/img/99/1779700291269

ग्रामीण पृष्ठभूमि में स्पोर्ट्स ड्रामा

‘पेद्दी’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसे बुच्ची बाबू सना ने निर्देशित किया है। फिल्म की कहानी ग्रामीण (गांव) पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है। इसमें खेल, संघर्ष, रिश्ते और इमोशन्स देखने को मिलेगा। फिल्म में सिर्फ खेल ही नहीं, बल्कि इंसानी जज्बात, मेहनत और सामाजिक पहलुओं को भी दिखाया जाएगा। 

सेंसर बोर्ड ने क्या-क्या बदला?

CBFC ने फिल्म देखने के बाद कुछ हिस्सों में बदलाव के सुझाव दिए। निर्माताओं ने इन सुझावों को स्वीकार कर लिया।

  • गालियों को किया गया म्यूट- फिल्म में कुछ जगहों पर इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्दों को हटाया गया या म्यूट किया गया है।
  • ‘चिकिरी चिकिरी’ में बदलाव- फिल्म के एक गाने ‘चिकिरी चिकिरी’ के कुछ बोलों को सेंसर बोर्ड ने संशोधित करने को कहा। कुछ शब्दों को double meaning माना गया था इसलिए उन्हें बदलकर साफ और सरल किया गया।
  • 'राजस्थान’ शब्द और समुदाय का जिक्र हटा- फिल्म से एक जगह ‘राजस्थान’ शब्द और एक समुदाय का संदर्भ को हटाने का निर्देश दिया गया।

‘पेद्दी’ में दमदार कलाकारों की टीम

फिल्म ‘पेद्दी’ में कई बड़े और लोकप्रिय कलाकार नजर आने वाले हैं, जो इसे एक मजबूत और आकर्षक प्रोजेक्ट बनाते हैं। इस फिल्म में रामचरण मुख्य भूमिका निभा रहे है। उनके साथ जान्हवी कपूर ‘अचियम्मा’ के किरदार में दिखाई देंगी। जान्हवी का यह किरदार कहानी को आगे बढ़ाने और मुख्य घटनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा फिल्म में शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, बोमन ईरानी और दिव्येंदु जैसे लोकप्रिय कलाकार भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: हमारे राम: महानाट्य में रावण का किरदार निभा रहे आशुतोष राणा, कहा- राम को राजनीति नहीं आचरण के चश्मे से देखिए

4 जून को होगी सिनेमाघरों में एंट्री

फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट भी कन्फर्म हो चुकी है। यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब जब सेंसर से मंजूरी मिल चुकी है और एडिट भी पूरे हो चुके हैं, तो फिल्म अपने फाइनल स्टेज में पहुंच चुकी है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts